Loading...
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन की महारैली को CJP का समर्थन, कहा- राष्ट्र सर्वोपरि
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन की महारैली को CJP का समर्थन

चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन की महारैली को CJP का समर्थन, कहा- राष्ट्र सर्वोपरि

लेखन गजेंद्र
Oct 28, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की महारैली को समर्थन दिया है। CJP ने एक्स पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को अपना समर्थन देगी। CJP ने लिखा, 'ज्ञानू को जाना होगा और राष्ट्र सर्वोपरि है।' CJP ने अपना पत्र भी साझा किया है।

समर्थन

CJP ने पत्र में क्या लिखा?

CJP ने लिखा, "लोकतंत्र का बेसिक सिद्धांत यह है कि लोग अपनी सरकार चुनें, न कि सरकार अपने मतदाता चुने। SIR के जरिए इसी को कमजोर करके, ज्ञानेश कुमार ने निष्पक्ष चुनाव की देखरेख के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है। इसलिए चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है।"

उसने लिखा, "नेहरू, अंबेडकर और संविधान के दूसरे निर्माता समझते थे कि लोकतंत्र सभी नागरिक की बराबर हिस्सेदारी से कामयाब होगा।"

बयान

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी वोट के अधिकार में रुकावट डालना नहीं

CJP ने लिखा, "आज, SIR एक्सरसाइज ने मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। नागरिकों के लिए हम बाहर किए जाने का डर बढ़ता हुआ देख रहे हैं।"

उसने लिखा, "आयोग की जिम्मेदारी हर योग्य नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना है, न कि उसके इस्तेमाल में रुकावट डालना।"

CJP ने लिखा कि कोई भी योग्य नागरिक वोट से वंचित न रहे, इसलिए CJP सभी संगठनों का समर्थन करेगी।

ADVERTISEMENT