CJP ने जेपी नड्डा के आवास-कार्यालय पर बातचीत ठुकराई, देशभर में एक दिवसीय प्रदर्शन का आह्वान
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को बातचीत का न्यौता दिया था, जिसे प्रदर्शनकारी छात्रों ने ठुकरा दिया है। दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय पर बातचीत को बुलाया था। प्रदर्शनकारियों ने इसे ठुकराते हुए मांग की कि बातचीत जंतर-मंतर पर हो या फिर किसी और जगह होनी चाहिए। CJP ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आह्वान भी किया है।
प्रस्ताव
CJP के प्रवक्ता ने जंतर-मंतर पर की घोषणा
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच सरकार के न्यौते की घोषणा करते दिख रहे हैं।
रांका ने प्रदर्शकारियों से कहा कि सरकार कह रही है कि वह जंतर-मंतर पर बातचीत करने नहीं आएगी क्योंकि वह काफी डर रहे हैं।
रांका ने कहा कि जितेंद्र सिंह ने नड्डा के आवास या कार्यालय पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है, जिसे प्रदर्शकारियों ने एक स्वर से मना कर दिया।
ट्विटर पोस्ट
प्रदर्शन पर बैठे छात्रों ने नड्डा के आवास पर बातचीत से मना किया
Our response for your kind information - @JPNadda @DrJitendraSingh @Cockroachisback @abhijeet_dipke @SauravDassss https://t.co/e0pnuDLh5y pic.twitter.com/PKbxazDBZV
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) July 23, 2026
आंदोलन
हर जिले में एक दिन का प्रदर्शन
CJP ने छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में पूरे देश में एक दिन के प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पार्टी ने एक्स पर बताया कि शुक्रवार 24 जुलाई को हर जिले में एक मांग के साथ एक दिन का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें छात्र संगठन, आम लोग और कई अन्य संगठन शामिल हो सकते हैं।
पार्टी ने अपने-अपने जिले में प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने और व्यवस्था बनाने की भी अपील की है।
ट्विटर पोस्ट
प्रदर्शन का आह्वान
‼️Nationwide Call For Peaceful Protest‼️ pic.twitter.com/D2jte841z2
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 23, 2026