Page Loader
दलाई लामा की जासूसी करने के शक में चीनी महिला गिरफ्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने के शक में चीनी महिला गिरफ्तार (तस्वीरः विकिमीडिया)

दलाई लामा की जासूसी करने के शक में चीनी महिला गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Dec 29, 2022
08:01 pm

क्या है खबर?

बिहार के बोधगया में प्रस्तावित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर सतर्क बिहार पुलिस ने एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला लामा की जासूसी कर रही थी। महिला की पहचान सांग जियालोन के रूप में हुई है। उसे कालचक्र मैदान के बाहर से पकड़ा गया। यहीं दलाई लामा का धार्मिक प्रवचन होना है। इससे पहले जासूसी की खबर पर बोधगया में अलर्ट जारी किया था और महिला का स्कैच जारी किया गया था।

आरोप

चीन से 2019 में भारत आई थी महिला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह वर्ष 2019 में भारत आई थी। इसके बाद वह नेपाल गई और फिर भारत लौट कर बिहार के बोधगया पहुंची। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने दलाई लामा को मिली धमकी के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। बिहार पुलिस ने महिला का एक स्कैच, पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी जानकारी मीडिया से साझा की थीं। महिला को चीन भेजने की तैयारी की जा रही है।