Page Loader
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 22 को ढेर किया
बीजापुर में 22 नक्सली ढेर (फाइल तस्वीर)

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 22 को ढेर किया

लेखन गजेंद्र
May 07, 2025
03:50 pm

क्या है खबर?

एक तरह भारत पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला रहा है, दूसरी तरफ सुरक्षा बल देश के अंदर नक्सलियों से भी मोर्चा ले रही है। बुधवार को 'मिशन संकल्प' के तहत छत्तीसगढ़ और तेलगांना सीमा पर बीजापुर में 22 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ करेगुट्टा पहाड़ियों पर चल रही थी। इसमें कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने तड़के नक्सलियों को मार गिराया

मुठभेड़

करेगुट्टा की पहाड़ियों पर आसान नहीं अभियान चलाना

करेगुट्टा की पहाड़ियों पर अभियान चलाना आसान नहीं है। यहां की ऊंची पहाड़ियों पर जवानों को काफी सतर्कता से चलना पड़ रहा है। यहां से जवानों ने तलाशी अभियान में 200 से ज्यादा IED बरामद की है। पहाड़ के करीब 5,000 फीट की ऊंचाई पर जवान तैनात हैं। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर, विशेष कार्य बल (STF), छत्तीसगढ़ पुलिस की इकाइयां, CRPF और कोबरा के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

घायल

6 जवान घायल

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभियान के दौरान कई बड़े और इनामी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसकी पुष्टि बाकी है। सुरक्षा बलों ने कई बंकर और नक्सली ठिकानों को नष्ट कर दिया है। यहां से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें बरामद हुई है। अभियान कब दौरान 6 जवान IED विस्फोट में घायल हुए है, जो खतरे से बाहर हैं। इनमें कोबरा, DRG और STF के जवान शामिल हैं।