Loading...
पंजाब विश्वविद्यालय में PhD की छात्रा की करंट से मौत, छात्रों का बवाल
पंजाब विश्वविद्यालय में PhD की छात्रा की करंट से मौत

पंजाब विश्वविद्यालय में PhD की छात्रा की करंट से मौत, छात्रों का बवाल

लेखन गजेंद्र
Jul 28, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां माइक्रोबायोलॉजी विभाग में PhD की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। छात्रा की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले की ज्योति (28) के रूप में हुई है। घटना के समय वह छात्रावास से अपने विभाग जा रही थी, तभी हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

मौत

कैसे हुआ हादसा?

ज्योति सुबह छात्रावास-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग जा रही थीं। तभी छात्रावास-8 और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा होने के कारण वह किनारे बने कच्चे मार्ग से गुजरने लगीं।

तभी गिर पड़ी और अचेत हो गईं। छात्रों ने देखा तो तुरंत बचाने पहुंचे, लेकिन करंटी की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों को बुलावाया गया।

ज्योति को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जांच

अगले महीने शादी थी

दैनिक भास्कर के मुताबिक, विश्वविद्यालय के छात्राओं ने बताया कि ज्योति की अगले महीने शादी होने वाली थी। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

छात्रों का कहना है कि कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है। करंट मौके पर कैसे आया, इसकी भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद छात्रों ने परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

ADVERTISEMENT