
टोरंटो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की उड़ान में फिर शौचालय जाम, विमान फ्रेंकफर्ट उतरा
क्या है खबर?
कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को आपातकालीन स्थिति में जर्मनी के शहर फ्रेंकफर्ट में उतारा गया।
दरअसल, विमान में मौजूद शौचालय के जाम होने के बाद उसे फ्रेंकफर्ट में उतरना पड़ा, जहां कुछ घंटों के ठहराव के बाद दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
इस तरह का मामला एयर इंडिया की उड़ान में दूसरी बार सामने आया है। इससे कुछ सप्ताह पहले भी शौचालय जाम होने से विकट स्थिति पैदा हुई थी।
घटना
6 घंटे बाद ही मोड़ना पड़ा विमान
ये घटना 2 मई की है। एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान AI188 को टोरंटो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 6 घंटे बाद ही मुड़ना पड़ा।
विमान में 12 शौचालय थे, जिसमें 5 बुरी तरह जाम हो गए थे। यात्रियों मो परेशानी होने लर उसे फ्रेंकफर्ट लाया गया। यहां शौचालय की समस्या का समाधान होने के बाद दोबारा उड़ान भरी गई।
एयर इंडिया ने इसे तकनीकी समस्या बताया है।
घटना
अमेरिका से दिल्ली की उड़ान में हो चुका है शौचालय जाम
पिछले महीने 5 मार्च को एयर इंडिया की उड़ान AI126 ने शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। पौने 2 घंटे बाद 12 में से 8 शौचालयों में पानी भर गया और वे बंद हो गए।
विमान में बिजनेस क्लास के 4 शौचालय काम कर रहे थे। इसका पता चलने पर उड़ान में सवार 300 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों की सुविधा के लिए विमान को वापस शिकागो लाने में फैसला किया।