आंखों के इलाज के लिए विदेश नहीं जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, हाई कोर्ट से याचिका खारिज
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह भारत में बनर्जी की आंखों की स्थिति का आकलन किए बिना उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए इच्छुक नहीं है, ताकि यह देखा जा सके कि विदेश यात्रा आवश्यक है या नहीं।
याचिका
कोर्ट ने SSKM अस्पताल अस्पताल में जांच को कहा था
न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य ने प्रस्ताव दिया था कि बनर्जी अपनी आंखों की स्थिति का आकलन SSKM अस्पताल में एक मेडिकल बोर्ड से कराएं ताकि जांच की जा सके कि क्या भारत में आंखों का इलाज मिल सकता है।
कोर्ट ने गौर किया कि बनर्जी द्वारा उपचार का मूल्यांकन इस आलोक में करना चाहिए कि वह कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।
बनर्जी भारत में ऐसे मूल्यांकन के इच्छुक नहीं थे, इसलिए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
इनकार
सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट पहुंचे बनर्जी
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसके कारण कोर्ट ने उनको देश छोड़ने से मना कर दिया है।
इसके बाद, अभिषेक ने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, जिसकी पिछले महीने हाई कोर्ट ने अनुमति नहीं दी।
बनर्जी ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसला हाई कोर्ट पर छोड़ दिया जाए। इसी मामले की सुनवाई आज हुई थी।