NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हैदराबाद: शुक्रवार को फिर मिली महिला की जली हुई लाश, दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना
    अगली खबर
    हैदराबाद: शुक्रवार को फिर मिली महिला की जली हुई लाश, दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना

    हैदराबाद: शुक्रवार को फिर मिली महिला की जली हुई लाश, दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 30, 2019
    10:55 am

    क्या है खबर?

    हैदराबाद में एक महिला वेटरनरी डॉक्टर की जली हुई लाश मिलने के अगले दिन एक और महिला की जली हुई लाश मिली है।

    पुलिस ने यह लाश उसी इलाके से बरामद की है, जहां से डॉक्टर की लाश मिली थी। इस घटना को भी वैसे ही अंजाम दिया गया है, जैसे डॉक्टर के साथ किया गया था।

    पुलिस को शक है कि जिन आरोपियों ने डॉक्टर की हत्या की थी, वही इस घटना में शामिल हैं।

    मामला

    अभी तक नहीं हुई लाश की पहचान

    साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानर ने बताया, "महिला की लाश शमशाबाद के बाहरी इलाके में मिली। ऑटोप्सी जांच के लिए लाश को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।"

    असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार गौड़ ने कहा कि राहगीरों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

    लाश की पहचान होना अभी बाकी है। साथ ही मौत के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    जघन्य वारदात

    गुरुवार को शादनगर में मिली थी डॉक्टर की लाश

    गुरुवार को शादनगर में एक पुल के नीचे 27 वर्षीय डॉक्टर की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों ने डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर उसके अपहरण की योजना बनाई थी। बुधवार रात जब डॉक्टर घर लौट रही थी, तब आरोपी मदद के बहाने आगे आए और डॉक्टर को सुनसान जगह ले जाकर रेप किया।

    रेप करने के बाद उन्होंने डॉक्टर को जिंदा जला दिया।

    वारदात

    स्कार्फ और लॉकेट से हुई लाश की पहचान

    डॉक्टर की लाश को सबसे पहले पुल के नीचे से गुजर रहे एक दूध विक्रेता ने देखा था। उन्होंने समझा कि किसी ने लकड़ियां जलाकर छोड़ी है।

    वापस आते समय उन्होंने आग की लपटों से एक हाथ बाहर निकला हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उन्हें पता चला कि यह महिला की लाश है।

    इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी।

    परिवार ने स्कार्फ और भगवान गणेश के लॉकेट से डॉक्टर की पहचान की।

    प्रतिक्रिया

    मंत्री का अजीबोगरीब बयान

    तेलंगाना के गृह मंत्री ने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा, "डॉक्टर के साथ जैसा बर्ताव किया गया, उससे हमें बहुत दुख होता है। हमारी पुलिस बहुत अलर्ट है। ऐसी बात नहीं है कि क्राइम नहीं हो रहा, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा रहा है।"

    उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन करने की जगह 100 नंबर पर फोन करती तो सुरक्षित हो जाती। इस बारे में जागरुकता फैलाई जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेप
    हैदराबाद
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन

    रेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    #MeToo: आलोक नाथ मामले में 20 साल बाद होगा विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट बॉलीवुड समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त क्राइम समाचार
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस

    हैदराबाद

    पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत में युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई भारत की खबरें
    बड़े रोजगार रैकेट का पर्दाफाश, 1 लाख लोगों से ठगे 28 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    लापरवाह डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ा औजार, अब फिर होगा ऑपरेशन देश
    फिर सामने आई डॉक्टरों की लापरवाही, जख्मी पैर की बजाय कर डाला दूसरे पैर का ऑपरेशन ओडिशा

    हत्या

    आरोपियों पर नहीं लगाई गई हत्या की धारा तो कर लूंगी आत्महत्या- तबरेज अंसारी की पत्नी झारखंड
    उत्तर प्रदेश: महिला ने दो नवजात बेटियों को तालाब में फेंका, बनाई अपहरण की झूठा कहानी उत्तर प्रदेश
    मेरठ: युवक को गर्दन से मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा, 15 किलोमीटर तक बनी खून की लकीर उत्तर प्रदेश
    खुले में शौच कर रहे बच्चों की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी बोला- भगवान ने दिया आदेश मध्य प्रदेश

    क्राइम समाचार

    उत्तर प्रदेशः भाजपा के पूर्व सांसद चिन्मयानंद पर छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज भारतीय जनता पार्टी
    चीन: जेल से छूटे शख्स ने स्कूली बच्चों पर किया चाकू से हमला, आठ की मौत चीन समाचार
    पिता ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने धड़ से अलग कर दिया सिर चीन समाचार
    लड़कियों के हॉस्टल में औरत बनकर घुसे चोर ने चुराए डेबिट कार्ड और पैसे, तलाश शुरू दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025