Page Loader
गुजरातः बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो BSF जवान की पीटकर हत्या
गुजरात के नडियाद में सीमा सुरक्षा बल जवान की पीटकर हत्या (तस्वीरः विकिमीडिया)

गुजरातः बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो BSF जवान की पीटकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Dec 26, 2022
08:15 pm

क्या है खबर?

गुजरात के नडियाद में बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध करने पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान की पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल करने का आरोप चकलासी गांव के 15 वर्षीय किशोर पर है। शनिवार को जवान उसी किशोर के घर गया था, जहां उसके परिवार ने हमला कर दिया। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या

आरोपी के परिवार के सात सदस्यों ने पीटकर ली जान

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, शनिवार की रात 46 वर्षीय जवान अपनी पत्नी, दो बेटे और भांजे के साथ चकलासी गांव में किशोर की शिकायत करने उसके घर गये थे। आरोप के मुताबिक, किशोर के पिता समेत सात सदस्यों, जिनमें दो महिलायें थी, उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोग जवान और उनके परिवार को पीटने लगे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में किशोर और किशोरी दिख रहे हैं। दोनों में दोस्ती भी थी।