Page Loader
राजस्थान: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवान की गर्मी से मौत, 55 डिग्री पहुंचा पारा
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात एक जवान की हीटस्ट्रोक से मौत

राजस्थान: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवान की गर्मी से मौत, 55 डिग्री पहुंचा पारा

लेखन गजेंद्र
May 27, 2024
03:17 pm

क्या है खबर?

भारत में भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही है। राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। वह 173वीं वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। अजय रविवार को सीमा चौकी भानु पर तैनात थे, तभी उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को दम तोड़ दिया।

गर्मी

बिहार में नागालैंड के जवान की गर्मी से मौत

बिहार के आरा में भी एक जवान की गर्मी से मौत की खबर आ रही है। जवान अकंगलूबा, नागालैंड से थे और चुनाव ड्यूटी पर बिहार आए थे। दैनिक भास्कर के मुताबिक, सीवान से चुनाव कराकर वह अपनी बटालियन के साथ रोहतास जा रहे थे, तभी बस में उन्होंने दम तोड़ दिया। बस में सवार 70 अन्य जवानों की तबीयत भी खराब हो गई। अंकगलूबा की मौत का कारण हीटस्ट्रोक बताया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

जैसलमेर सीमा पर जवानों ने बनाई गर्मी की वीडियो

जानकारी

तापमान 55 डिग्री पहुंचा

जैसलमेर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। यहां का तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। गर्मी के बीच जवानों ने तपती रेत पर पापड़ सेकते और ऑमलेट बनाती वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की है।