NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे पांच पाकिस्तानी घुसपैठिये, BSF ने किए ढेर
    अगली खबर
    पंजाब: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे पांच पाकिस्तानी घुसपैठिये, BSF ने किए ढेर

    पंजाब: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे पांच पाकिस्तानी घुसपैठिये, BSF ने किए ढेर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 22, 2020
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया है।

    अधिकारियों ने जानकारी दी कि BSF की 103वीं बटालियन ने उस जगह से एके सीरीज की राइफल और पिस्तौल भी बरामद किया है।

    बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तरनतारन जिले में भिखीविंड उप-मंडल के दल गांव के पास की गई है।

    घटना

    घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह लगभग 5 बजे सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी।

    शुरुआत में दो घुसपैठिये सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

    जवाब में सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया तो BSF ने पांच लोगों के शव बरामद किए।

    जांच

    अभी भी जारी है तलाशी अभियान

    इस संबंध में जानकारी देते हुए BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और घुसपैठियों के बीच सुबह लगभग 4:45 गोलीबारी हुई। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और तलाशी अभियान जारी है।

    उनके मुताबिक, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

    स्थानीय पुलिस ने शवों को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के करीब खेत से बरामद किए हैं। इनके पाकिस्तानी आतंकी या तस्कर होने की जांच की जा रही है।

    पुरानी घटना

    ड्रोन के जरिये तरनतारन में पहुंचते थे हथियार

    तरनतारन पंजाब का अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा इलाका है। पिछले साल यहां ड्रोन के जरिये हथियार गिराने की भी कई घटनाएं हुई थीं।

    ये ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से उड़कर भारतीय सीमा में हथियार गिराते थे, जहां से उन्हें कश्मीर ले जाया जाता था।

    पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

    पंजाब पुलिस ने तरनतारन में एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन भी बरामद किया था, जिसका इस्तेमाल हथियार गिरान में होता था।

    सीमा सुरक्षा

    स्थिति के मद्देनजर मुस्तैद हैं सुरक्षाबल

    चीन के साथ चल रहे विवाद को लेकर सीमा की सुरक्षा में लगे सभी बल मुस्तैद हैं।

    दरअसल, ऐसी आशंका जताई गई थी कि गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद ही चीन से सटी सीमा पर तनाव का माहौल है।

    ऐसे में पाकिस्तान इस स्थिति का फायदा उठाते हुए भारत और खासकर कश्मीर में घुसपैठ बढ़ा सकता है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP दिलबाग ने इसे देखते हुए पिछले महीने उच्च स्तरीय बैठक भी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पंजाब
    सीमा सुरक्षा बल

    ताज़ा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 63,490 नए मामले, 944 की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: आधी कामयाब वैक्सीन से भी नियंत्रण में आ जाएगी महामारी- एंथनी फाउची डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए राजस्व मंत्री कांगड़ पंजाब
    कोरोना वायरस: बीते दिन दुनियाभर में मिले रिकॉर्ड 2.90 लाख मामले, जानिए देशों की स्थिति ब्राजील

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान में लापता हुए भारतीय दूतावास के दो कर्मचारी- रिपोर्ट्स भारत की खबरें
    पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी रिहा- रिपोर्ट्स भारत की खबरें
    12 घंटे पाकिस्तान की हिरासत में रहे भारतीय दूतावास के कर्मचारी, रॉड-डंडों से की गई पिटाई भारत की खबरें
    बिना किसी विरोध के UN सुरक्षा परिषद का गैर-स्थाई सदस्य चुना गया भारत चीन समाचार

    पंजाब

    कोरोना वायरस: देश में 4,000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, कैसे हटाया जाएगा लॉकडाउन? भारत की खबरें
    इस राज्य में हेडमास्टर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    पंजाब: कोरोना वायरस संक्रमण का डर, बेटे ने संक्रमित मां का शव लेने से किया इनकार हरियाणा
    पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहिए अमरिंदर सिंह

    सीमा सुरक्षा बल

    नहीं रहे लोंगेवाला लड़ाई के नायक चांदपुरी, बॉर्डर फिल्म से हुए थे मशहूर भारत बनाम पाकिस्तान
    BSF के खाने का वीडियो डालने वाले पूर्व सैनिक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत राजनाथ सिंह
    नए तरीकों से हमला कर रहे आतंकियों को रोकने के लिए CRPF करेगी रणनीति में बदलाव CRPF
    पुलवामा आतंकी हमले का असर, अब जम्मू से श्रीनगर हवाई रास्ते से जाएंगे जवान भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025