पंजाब के तरन तारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को BSF ने ढेर किया
क्या है खबर?
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार को ढेर कर दिया। दोनों संदिग्ध तरन तारन सेक्टर में राजोके गांव के पास से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनको सुरक्षा बलों ने देख लिया और चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ने के कारण BSF कर्मियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें दोनों मारे गए।
घुसपैठ
घुसपैठियों को नहीं हुई पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उनके पास मिले दस्तावेजों से पहचान की कोशिश की जा रही है।
सुरक्षा बलों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी और शव सौंप दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उनकी सीमा पार करने की क्या परिस्थिति थी और वे क्यों भारत में दाखिल होना चाह रहे थे।
घटना की पंजाब पुलिस और BSF के अधिकारी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।
जांच
एक घुसपैठिये के भागने के आसार
इंडिया टीवी के मुताबिक, सीमा पार करने की 3 घुसपैठिये कोशिश कर रहे थे, जिसमें 2 की गोली से मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति वापस पाकिस्तान भाग गया।
बता दें कि इस साल अभी तक सीमा पार करने की कोशिश में 4 से अधिक पाकिस्तानी घुसपैठियों की जान गई है, जबकि कई गिरफ्तार हुए हैं।
बता दें कि भारत पाकिस्तान के साथ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमा साझा करता है।