NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / फ्लैग मीटिंग में बांग्लादेशी गार्ड ने की गोलीबारी, BSF जवान की मौत, एक घायल
    अगली खबर
    फ्लैग मीटिंग में बांग्लादेशी गार्ड ने की गोलीबारी, BSF जवान की मौत, एक घायल

    फ्लैग मीटिंग में बांग्लादेशी गार्ड ने की गोलीबारी, BSF जवान की मौत, एक घायल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 18, 2019
    11:57 am

    क्या है खबर?

    बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

    दरअसल, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने तीन भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया था।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मछुआरों की रिहाई के लिए BSF ने BGB के साथ फ्लैग मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान BGB के जवानों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें BSF जवान की जान चली गई।

    आइये, यह खबर विस्तार से जानते हैं।

    घटना

    4,096 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं दोनों देश

    बांग्लादेश की तरफ से गोलीबारी में जवान की मौत होने से भारतीय खेमे में हलचल मच गई।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद BSF के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    BSF प्रमुख वीके जौहरी ने घटना को लेकर बांग्लादेश में अपने समकक्ष मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम से हॉटलाइन पर बात की।

    अधिकारियों ने बताया कि शफीनुल ने इस मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। दोनों देश 4,096 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं।

    प्रतिक्रिया

    BGB ने कहा- आत्मरक्षा में चलाई गोली

    गुरुवार शाम को खबर आई थी कि BGB के जवानों ने उस वक्त 'आत्मरक्षा' में गोली चलाई, जब BSF जवान बांग्लादेश की सीमा में 500 मीटर अंदर तक 'घुसपैठ' कर चुके थे।

    इस गोलीबारी में जान गंवाने वाले BSF जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के चमरौली गांव के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विजय भान सिंह के रूप में हुई है।

    सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

    मीटिंग

    मछुआरों को रिहा कराने के लिए बुलाई गई थी फ्लैग मीटिंग

    BSF ने बताया कि BGB ने पदमा नदी में मछली पकड़ रहे तीन भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था।

    बाद में उन्होंने दो मछुआरों को फ्लैग मीटिंग के लिए BSF को बुलाने के लिए छोड़ दिया।

    उन मछुआरों ने आकर BSF को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जवान मीटिंग के लिए गए।

    BSF ने कहा कि मीटिंग के दौरान BGB ने न सिर्फ मछुआरों को छोड़ने से इनकार किया बल्कि जवानों को भी बंधक बनाने का प्रयास किया।

    घटना

    BGB के जवानों ने पीछे से चलाई गोली

    माहौल को देखकर BSF पार्टी मौके से वापस लौट रही थी कि तभी पीछे से BGB के एक जवान ने गोली चला दी।

    एक गोली सिंह के सिर, जबकि एक गोली कॉन्स्टेबल राजवीर यादव के हाथ पर लगी।

    सिंह की मौके पर मौत हो गई, वहीं यादव ने घायल अवस्था में जैसे-तैसे नाव को भारतीय सीमा में पहुंचाया।

    यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि एक मछुआरा अभी भी BGB की हिरासत में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश
    बांग्लादेश
    सीमा सुरक्षा बल

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा

    भारत की खबरें

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग बोले, कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान के साथ है चीन चीन समाचार
    पैन को आधार से लिंक करने के अलग-अलग तरीके, विस्तार से जानें आधार कार्ड
    रसोई गैस ख़त्म होने पर परेशान होने की बजाय यहाँ से हाथों-हाथ लें गैस सिलेंडर व्यवसाय
    अब रिलायंस जिओ से फ्री में कॉल नहीं कर सकेंगे, देना होगा चार्ज, जानें रिलायंस

    उत्तर प्रदेश

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    शाहजहांपुर केस: छात्रा की गवाही के एक दिन बाद 'बीमार' पड़े रेप के आरोपी चिन्मयानंद भारतीय जनता पार्टी
    तिरंगा हाथ में लेकर पुल पर चढ़ा युवक, बोला- जब तक चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर.... भारत की खबरें
    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा भारत की खबरें

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश चुनावः शेख हसीना की एकतरफा जीत, विपक्ष ने खारिज किए चुनाव परिणाम चुनाव
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार
    बांग्लादेश: केमिकल रखी बिल्डिंग में भीषण आग; 69 की मौत, कई घायल आग त्रासदी
    अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत और भारत के लिए इसका महत्व भारत की खबरें

    सीमा सुरक्षा बल

    नहीं रहे लोंगेवाला लड़ाई के नायक चांदपुरी, बॉर्डर फिल्म से हुए थे मशहूर भारत बनाम पाकिस्तान
    BSF के खाने का वीडियो डालने वाले पूर्व सैनिक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत राजनाथ सिंह
    नए तरीकों से हमला कर रहे आतंकियों को रोकने के लिए CRPF करेगी रणनीति में बदलाव CRPF
    पुलवामा आतंकी हमले का असर, अब जम्मू से श्रीनगर हवाई रास्ते से जाएंगे जवान भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025