NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    दिल्ली में सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    दिल्ली में सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    लेखन गौसिया
    संपादन भारत शर्मा
    Aug 16, 2022
    03:24 pm
    दिल्ली में सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    दिल्ली में डबल मर्डर केस

    नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके के एक घर में मंगलवार को सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। बेटों के घर आने पर वारदात का पता चला। इस दौरान घर से जेवर और नकदी भी गायब मिले। सूचना पर पहुंची वेलकम थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    2/6

    छुट्टियां मनाने बाहर गए हुए थे दोनों बेटे

    पुलिस ने बताया कि मृतक सास विमला देवी (70) और उनकी बहू डॉली राय (45) है। विमला अपनी बहू डॉली और दो पोते सार्थक और शशांक के साथ रहती थीं। घटना के समय सार्थक और शशांक उत्तराखंड घूमने गए हुए थे। मंगलवार को जब दोनों घर वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आते ही उन्होंने देखा कि उनकी मां और दादी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।

    3/6

    बेडरूम में मिले दोनों शव

    पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की हत्या उनके बेडरूम में की गई है। इससे साफ है कि वारदात के समय दोनों अपने-अपने बेडरूम में थी। आरोपी ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बेडरूम में विमला देवी की हत्या की और फिर उसके बाद पहली मंजिल पर स्थित बेडरूम में पहुंचकर डॉली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है।

    4/6

    पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

    पुलिस ने बताया कि बेटों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ और एक अपराध स्थल निरीक्षण दल ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस ने बताया कि हत्याओं में महिलाओं के किसी परिचित के शामिल होने का संदेह है, क्योंकि उनके घर में जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं थे। बेटों के घर लौटेने पर घर का मुख्य दरवाजा आंशिक रूप से खुला भी था।

    5/6

    मामले में उप पुलिस आयुक्त का बयान

    उप पुलिस आयुक्त संजय कुमार सेन ने कहा, "दोनों महिलाएं सार्थक और शशांक के साथ घर में रहती थीं। दोनों बेटे छुट्टियां मनाने गए हुए थे। लौटने पर उनकी मां और दादी की हत्या कर दी गई थी। परिवार धार्मिक वस्तुओं के व्यवसाय में है।"

    6/6

    निजी दुश्मनी या चोरी हो सकती है दोहरे हत्याकांड की वजह- पुलिस

    पुलिस ने बताया कि डॉली के बेटों ने सुबह करीब 04:20 बजे उनके घर में PCR कॉल की थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोहरा हत्याकांड किसी निजी दुश्मनी का नतीजा था या फिर यह हत्या डकैती के लिए की गई थी। फिलहाल महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बेटों की शिकायत और घर के बाहर लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    उत्तराखंड
    हत्या
    क्राइम समाचार
    दिल्ली में अपराध

    दिल्ली पुलिस

    भोजपुरी गायक विनय शर्मा को पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार भोजपुरी सिनेमा
    दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार दिल्ली
    SSC: दिल्ली पुलिस और CAPF में 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    दिल्ली में इस साल रोजाना दर्ज हुए रेप के छह मामले, बाकी अपराधों में भी इजाफा दिल्ली

    दिल्ली

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन, देश को दिए पांच प्रण नरेंद्र मोदी
    मंकीपॉक्स: दिल्ली में दर्ज हुआ पांचवां मामला, देश में कुल संख्या 10 पहुंची केरल
    केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये आम आदमी पार्टी समाचार
    मौजूदा रफ्तार से 197 सालों में साफ होगा दिल्ली में जमा कचरा- रिपोर्ट दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश दिल्ली
    दिल्ली आबकारी नीति: पूर्व आयुक्त सहित 11 अधिकारी निलंबित, उपमुख्यमंत्री ने पूर्व उपराज्यपाल पर लगाए आरोप दिल्ली
    दिल्ली में 16 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना वायु प्रदूषण
    दिल्ली: मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आते ही सतर्क हुई सरकार, अस्पतालों में बनाए आइसोलेशन वार्ड दिल्ली

    उत्तराखंड

    सियाचिन: शनिवार को मिले 38 साल पहले लापता हुए सैनिक के अवशेष भारतीय सेना
    जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भाजपा समाचार
    मसूरी जाएं तो इन चीजों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा मसूरी
    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, जरूर घूमने जाएं लाइफस्टाइल

    हत्या

    राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव राजस्थान
    कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या कर्नाटक
    मध्य प्रदेश: इंटरनेट से सीखा कर्ज चुकाने का तरीका, बीमा कराकर करवाई पत्नी की हत्या मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु: महिला ने 4 वर्षीय बेटी की छत से फेंककर की हत्या, CCTV फुटेज सामने आया कर्नाटक

    क्राइम समाचार

    उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR मुंबई पुलिस
    कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू कर्नाटक
    मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप मध्य प्रदेश

    दिल्ली में अपराध

    दिल्ली में रोटी देने से इनकार करने पर रिक्शेवाले की हत्या दिल्ली पुलिस
    12 दिन से लापता थी हरियाणवी गायिका, रोहतक में जमीन में दफन मिला शव दिल्ली
    जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने गिरफ्तार किए 21 लोग, दूसरा शूटर अभी भी फरार दिल्ली पुलिस
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर हुई करोड़ों की लूटपाट- रिपोर्ट दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023