Page Loader
मणिपुर और नागालैंड को जोड़ने वाले पुल को IED से उड़ाया गया
मणिपुर और नागालैंड के बीच बने पुल को IED से उड़ाया गया (तस्वीर: एक्स/@Tongjei_Maril)

मणिपुर और नागालैंड को जोड़ने वाले पुल को IED से उड़ाया गया

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2024
11:51 am

क्या है खबर?

मणिपुर में जातीय विवाद की आग अभी ठंडी नहीं हुई है। बुधवार रात को कुछ लोगों ने मणिपुर को नागालैंड से जोड़ने वाले पुल को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से उड़ा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बना यह पुल मणिपुर के इंफाल को नागालैंड के दीमापुर से जोड़ता है। इसे आधी रात के बाद करीब 12:45 बजे विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया। घटना के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा दिख रहा है।

विस्फोट

मणिपुर के कई जिलों को जोड़ता है पुल

मणिपुर में यह पुल कुब्रू लीखा, सपरमीना गांवों और कांगपोकपी जिले से होकर गुजरता है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह घटना कुकी उग्रवादियों ने अंजाम दी है। विस्फोट के कारण पुल के बीच में 3 गड्ढे हो गए और दोनों छोर पर दरारें आ गईं। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है और सुरक्षा बल तैनात है।

ट्विटर पोस्ट

धमाके के बाद पुल पर हुए गड्ढे