Page Loader
महाराष्ट्र: नागपुर में फैक्ट्री में धमाका; 4 मजदूरों की मौत, 30 लोग फंसे
नागपुर में एक फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगने से 4 मजदूरों की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@proshuncTOI)

महाराष्ट्र: नागपुर में फैक्ट्री में धमाका; 4 मजदूरों की मौत, 30 लोग फंसे

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2023
03:41 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को धमाके के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 4 मजदूरों की जान चली गई। 3 मजदूर घायल हुए हैं। घटना नागपुर के हंगना स्थित MIDC के निपानी गांव में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। हादसे के समय यहां मजदूर काम कर रहे थे। अभी 30 से अधिक मजदूर फंसे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

हादसा

उपमुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर शोक जताया और अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें सूचित करने को कहा। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। मजदूरों को बचाने का काम जारी है।