NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भाजपा विधायक का घटिया बयान, बोले- अब कोई भी गोरी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकेगा
    अगली खबर
    भाजपा विधायक का घटिया बयान, बोले- अब कोई भी गोरी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकेगा

    भाजपा विधायक का घटिया बयान, बोले- अब कोई भी गोरी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकेगा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 07, 2019
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्जे को समाप्त करने के कुछ ही घंटे बाद एक भाजपा विधायक का घटिया बयान सामने आया है।

    उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हैं। अब वो गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे।

    उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    आपत्तिजनक बयान

    कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी करो- विधायक

    लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, "कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे। पहले वहां की लड़कियां उत्तर प्रदेश के किसी छोरे से शादी कर लें तो उसकी नागरिकता रद्द हो जाती थी।"

    उन्होंने आगे कहा, "जो मुस्लिम कार्यकर्ता यहां बैठे हैं तो उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। शादी वहां करो ना कश्मीर की गोरी लड़कियों से। खुशी मनानी चाहिए उन्हें। पूरे देश के लिए यह उत्साह का विषय है।"

    बयान

    कश्मीर में सबकुछ खूबसूरत है- विधायक

    इस वीडियो में विधायक ने यह भी कहा है, "मोदी जी आपने मेरा सपना पूरा कर दिया। पूरा भारत खुश है। सारी जगह नगाड़े बज रहे हैं। पूरा उल्लास है। चाहे वो लद्दाख हो, लेह हो। मैंने कल फोन किया, हमारे एक जानने वाले हैं। कोई मकान है।"

    विधायक ने अपने बयान के बाद कहा, "मैं कश्मीर में घर बनाना चाहता हूं। वहां हर चीज खूबसूरत है- जगह, पुरुष और महिलाएं। सबकुछ।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये विधायक का विवादित बयान

    pic.twitter.com/Hkn6RaImbP

    — Sanjay Jha (@JhaSanjay07) August 6, 2019

    जानकारी

    बयान में कुछ गलत नहीं कहा- विधायक

    बाद में जब विधायक से उनके बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा, "अब कोई भी कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है और कोई मुद्दा नहीं बनेगा। यही मैंने कहा और यह सच है।"

    पुराना बयान

    सैनी ने कही थी लोगों को बम से उड़ाने की बात

    सैनी ने इस साल जनवरी मे कहा था कि जिन लोगों को भारत में खतरा महसूस होता है उन्हें वो बम से उड़ा देंगे।

    सैनी ने कहा था कि कुछ देशद्रोही और गद्दार लोगों को यहा खतरा महसूस होता है। ऐसे लोग देश छोड़ दें। देश से बाहर जाने की टिकट के पैसे वो दे देंगे।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां रहकर खाते हैं, लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने से परहेज है।

    अन्य बयान

    पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

    सैनी इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

    एक बार उन्होंने कहा था, "हम दो हमारे दो हमने तो मान लिया, लेकिन हमारे बहुत से भाई तो एक पर ही अटक गए। हम दो हमारा एक और कहीं हम दो हमारे 18 और कहीं हम पांच हमारे 25।"

    उन्होंने कहा था, "नियम कानून सभी के लिए होना चाहिए। जब तक नियम कानून नहीं बनता तब तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है, रुकना मत।"

    बदलाव

    अब केवल भारत के नागरिक होंगे जम्मू-कश्मीर के लोग

    केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया है।

    अब जम्मू-कश्मीर में पूरे भारत की तरह कानून लागू होंगे। पहले जम्मू-कश्मीर के अलग संविधान के कारण यहां के नागरिकों की दो नागरिकता होती थी। अब वो केवल भारतीय नागरिक हैं।

    पहले राज्य में राष्ट्रपति धारा 356 के तहत आर्थिक आपातकाल लागू नहीं कर सकते थे, अब ऐसा नहीं होगा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    भारतीय जनता पार्टी
    अनुच्छेद 370
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    ISRO किन-किन देशों के लिए अब तक लॉन्च कर चुका है मिशन? ISRO
    अमेजन पर कैसे करें कूपन का उपयोग? अमेजन
    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली

    जम्मू-कश्मीर

    पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम, हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटाई भारत की खबरें
    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #RemoveArticle370, जानिए क्या है धारा 370 और इसका इतिहास पाकिस्तान समाचार
    नए तरीकों से हमला कर रहे आतंकियों को रोकने के लिए CRPF करेगी रणनीति में बदलाव CRPF
    शहीद के अंतिम संस्कार में ठहाके लगाते हुए नजर आए मोदी के मंत्री, मांगनी पड़ी माफी भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    कर्नाटक: कुमारस्वामी की कुर्सी बचेगी या गिरेगी सरकार? शुक्रवार को हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    कर्नाटक सरकार गिरेगी या बचेगी? विधानसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक का नाटकः सोमवार तक सदन स्थगित, राज्यपाल की दूसरी डेडलाइन भी खत्म कर्नाटक

    अनुच्छेद 370

    बुधवार से VHP की दो दिवसीय बैठक, राम मंदिर, गौरक्षा और अनुच्छेद 370 पर होगी चर्चा भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    कश्मीर से हटाया गया अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने केंद्र शासित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी
    अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का किस पार्टी ने किया समर्थन और किसने किया विरोध? जानें आम आदमी पार्टी समाचार
    केंद्र सरकार की एडवायजरी, राज्यों से कश्मीरियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा ओडिशा

    विवादित बयान

    राजस्थानः बसपा उम्मीदवार का विवादित बयान, कहा- पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में मंत्री राजभर बोले- जो नेता दंगा भड़काए, उसे आग लगा दो भारतीय जनता पार्टी
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    'हिंदू लड़की' वाले बयान के बाद अनंत हेगड़े का कांग्रेस नेता की पत्नी पर विवादित बयान कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025