बिहार में सियासी हलचल के बाद सुरक्षा का बड़ा अपडेट, उपमुख्यमंत्रियों को Z, नीतीश को Z+ सुरक्षा
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को अब Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। राज्य के गृह विभाग ने हाल ही में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अब उनकी सुरक्षा में हथियारबंद और प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की एक टीम हमेशा तैनात रहेगी।
नीतीश कुमार को मिली Z-प्लस सुरक्षा
यह कदम बिहार की राजनीति में हाल ही में हुए बड़े बदलावों के बाद उठाया गया है। दरअसल, अब शीर्ष नेताओं को पहले से ज़्यादा सुरक्षा दी जा रही है। इसी कड़ी में, नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, उन्हें हाल ही में Z-प्लस सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा का सबसे उच्चतम स्तर होता है। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद, सुरक्षा बढ़ाने के इन फैसलों से यह साफ हो गया है कि सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा को कितनी गंभीरता से ले रही है।