Page Loader
बिहार: सीतामढ़ी में थाना प्रभारी ने दलित महिला पर बरसाए डंडे, देखें वीडियो
बिहार के सीतामढ़ में दलित महिला को पुलिसकर्मी ने पीटा

बिहार: सीतामढ़ी में थाना प्रभारी ने दलित महिला पर बरसाए डंडे, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Jan 01, 2024
01:03 pm

क्या है खबर?

बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला को सड़क पर बेरहमी से डंडे से मारते दिखाई दे रहा है। NDTV के मुताबिक, महिला को पीटने वाले पुलिसकर्मी सुरसंड थाने के प्रभारी राजकिशोर सिंह हैं। पीड़ित महिला दलित बताई जा रही हैं। सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और थाना प्रभारी राजकिशोर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

घटना

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला अपहरण से जुड़ा है, जिसमें एक लड़की को बरामद किया गया था। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने के बाहर झगड़ने लगे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यातायात जाम होने की स्थिति में थाना प्रभारी को भीड़ तितर-बितर करने के लिए डंडा चलाना पड़ा। मामले पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया और महिला सम्मान पर घेरा।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस की पिटाई का सामने आया वीडियो