Loading...
बिहार के मुंगेर में बेटी के अपहरण का केस नहीं लिया वापस, अपहणकर्ताओं ने गोली मारी
बिहार के मुंगेर में बेटी के अपहरण का केस वापस न लेने पर अपहणकर्ताओं ने पिता को गोली मारी

बिहार के मुंगेर में बेटी के अपहरण का केस नहीं लिया वापस, अपहणकर्ताओं ने गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Jul 16, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों ने पहले एक युवकी का अपहरण किया और जब युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी तो उनकी हत्या कर दी गई। घटना फियासराय थाना क्षेत्र की है। यहां के डकरा सतखजुरिया गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर 45 वर्षीय सुबोध कुमार यादव बुधवार रात को ड्यूटी कर रहे थे। तभी कुछ लोग आए और उनके सिर पर गोली मारकर फरार हो गए।

घटना

क्या है पूरा मामला?

सुबोध यादव की नाबालिग बेटी का मई में गायब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

कुछ लोगों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का था, जबकि सुबोध ने इसे अपहरण का मामला बताकर नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवार सुबोध से नाराज था और बदला लेने की सोच रहा था।

धमकी

कई दिनों से मिल रही थी धमकी

पुलिस का कहना है कि सुबोध को पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन पर अपहरण का मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि सुबोध की हत्या में दुखन यादव, उसके पुत्र अंकित कुमार और देवन यादव समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं।

उन्होंने पुलिस पर धमकी मिलने के बाद भी कदम न उठाने और सुरक्षा न देने का आरोप भी लगाया है।

ADVERTISEMENT