LOADING...
बिहार: अररिया में युवक का बीच सड़क पर सिर काटा, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा
बिहार में युवक की बीच सड़क पर सिर काटकर हत्या

बिहार: अररिया में युवक का बीच सड़क पर सिर काटा, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा

लेखन गजेंद्र
Apr 09, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। यहां दो लोगों के बीच हुआ मामूली विवाद झगड़े में बदल गया, जिसके बाद एक युवक का बीच सड़क पर सिर काट दिया गया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना फारबिसगंज में सुभाष चौक के पास सुबह करीब 10 बजे घटी है। जिस युवक का सिर काटा गया है, उसका नाम अली हुसैन (42) है। वह पिकअप चालक था।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि रोज की तरह जोगबनी के हुसैन गुरुवार सुबह मंडी आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की, जिसको लेकर सत्तू का ठेला लगाने वाले रवि चौहान (30) से उनकी बहस हो गई। बहस गाली-गलौच तक पहुंच गई और गुस्से में आकर रवि ने तेज धार वाला चाकू निकाला और बीच सड़क पर हुसैन पर हमला कर दिया। गुस्से की आग में जल रहे रवि शांत नहीं हुआ बल्कि हुसैन का सिर धड़ से अलग कर दिया।

भीड़

भीड़ ने रवि को पकड़कर पीटा, मौत

घटना के बाद सड़क पर खून ही खून फैल गया और लोगों बुरी तरह घबरा गए। इस बीच रवि मौके से भागकर एक घर में छिप गया। तभी गुस्साई भीड़ ने उसे घर से निकाला और सड़क पर लाठी-डंडों, लात-घूसों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। रवि की भी मौके पर मौत हो गई। हुसैन का सिर काटने के बाद करीब 5 मिनट तक रवि मौके पर ही चाकू लेकर खड़ा था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात

Advertisement

घटना

पत्नी पर टिप्पणी करने से भड़का रवि

आसपास के लोगों का कहना है कि हुसैन के 3 बच्चे हैं और वह सब्जी बेचने का काम करता है, जिसके लिए रोज मंडी आता था और पिकअप वाहन को रवि की दुकान के आसपास खड़ा करता था। दोनों के बीच रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। गुरुवार को पार्किंग विवाद के बीच हुसैन ने रवि से कहा, "सत्तू वाली कैसी है?" इस बात पर रवि बौखला गया। कुछ लोग अफेयर का मामला भी बता रहे।

आगजनी

इलाके में आगजनी, तनाव का माहौल

घटना के बाद लोगों ने इलाके में विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे हालात बिगड़ गए। दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी मामले में ढीली पड़ती दिख रही है। लोगों ने इलाके में आगजनी की है, जबकि दुकानें बंद कर दी गईं। 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रवि हुसैन की छाती पर चढ़कर उसका गला रेतता दिख रहा है।

Advertisement