NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला
    अगली खबर
    जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला

    जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 12, 2021
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरु में जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय द्वारा एक महिला उपभोक्ता को घूंसा मारकर घायल करने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

    महिला के आरोपों के बाद जहां जोमैटो ने डिलीवरी ब्वॉय को निलंबित कर दिया था, वहीं पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई।

    इसके बाद डिलिवरी ब्वॉय ने महिला को ही दोषी ठहराया है। इधर, जोमैटो ने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही।

    आइए ये पूरा मामला जानते हैं।

    प्रकरण

    महिला ने वीडियो जारी कर लगाया था मारपीट का आरोप

    बता दें कि कंटेंट क्रिएटर हितेशा चंद्रानी ने गत बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी नाक से खून बह रहा था।

    इस पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने जोमैटो पर खाना ऑर्डर किया था। खाना आने में देरी होने पर उन्होंने कस्टमर केयर को फोन कर ऑर्डर कैंसल करने को कहा था। इसी दौरान डिलिवरी ब्वॉय कामराज वहां पहुंच गया। उन्होंने जब उसे खाना वापस ले जाने के लिए कहा तो वह भड़क गया।

    जानकारी

    हितेशा ने डिलीवरी ब्वॉय पर लगाया था घूंसा मारने का आरोप

    हितेशा ने कहा कि उसने फ्लैट का दरवाजा बंद करना चाहा तो कामराज धक्का देकर अंदर आ गया। उसने खाना वापस ले जाने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद कामराज उनकी नाक पर घूंसा मारकर फरार हो गया।

    कार्रवाई

    कामराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जोमैटो ने डिलिवरी ब्वॉय को निलंबित कर दिया। इसके अलावा महिला को मेडिकल खर्च का भुगतान करने का भी आश्वासन दिया।

    इसके बाद हितेशा ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। हितेशा ने बताया था कि घटना में उनकी नाक में फ्रेक्चर हो गया।

    इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने कामराज को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शनिवार को उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

    प्रतिक्रिया

    डिलीवरी ब्वॉय ने हितेशा पर लगाया चप्पल से मारपीट का आरोप

    जमानत पर छूटने के बाद डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने NDTV से बात करते हुए महिला के आरोपों को खारिज कर दिया।

    उसने कहा वह भुगतान के इंतजार में फ्लैट के बाहर खड़ा था। उसने ट्रैफिक जाम से देरी के लिए माफी मांगी थी। इसके बाद भी वह उससे अभद्रता से पेश आई और भुगतान से इनकार कर दिया।

    उन्होंने कहा कि जब उसने खाना वापस करने को कहा तो वह भड़क उठी और उस पर चप्पल से हमला कर दिया।

    बयान

    हितेशा को खुद की अंगूठी से लगी नाक पर चोट- कामराज

    कामराज ने कहा कि जब हितेशा उसे चप्पल से मार रही थी तो उसने बचाव के लिए हाथ पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान हितेशा के हाथ की अंगूठी उनकी नाक पर लगी। इससे नाक से खून बहने लगा और वह डरकर भाग निकला।

    खंडन

    हितेशा ने कामराज के बयान का किया खंडन

    कामराज के बयान के बाद हितेशा ने भी NDTV को बताया कि उन्होंने कामराज को चप्पल से नहीं मारा था।

    उन्होंने कहा कि उनका ऑर्डर 04:31 पर आना था, लेकिन वो 04:46 बजे आया। इस पर उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर ऑर्डर को कैंसल या फ्री करने की मांग की। इस पर कामराज भड़क गया और अभद्रता करने लग गया। इस पर उन्होंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का मारकर अंदर आ गया।

    जानकारी

    खाना वापस ले जाने से रोकने पर मारा घूंसा- हितेशा

    हितेशा ने कहा कि कामराज ने जबरन फ्लैट के अंदर आकर उनका खाना उठा लिया और वापस जाने लगा। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया उसने नाक पर घूंसा मार दिया। नाक से खून निकलता देखकर वह सीढ़ियों के जरिए वहां से भाग निकला।

    बयान

    हमारी प्राथमिकता सच्चाई का पता लगाना है- गोयल

    मामले में जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने कहा, 'हम हर मामले में सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं। हम लगातार हतेशा और कामराज के संपर्क में हैं और जांच पूरी होने में सहयोग कर रहे हैं।'

    उन्होंने आगे कहा, 'हम हितेशा का मेडिकल खर्च उठा रहे हैं और बाकी मदद पहुंचा रहे हैं। साथ ही कामराज को अपनी तरफ से पूरी मदद दे रहे हैं। नियम के मुताबिक मामले की जांच होने तक कामराज को निलंबित कर दिया गया है।'

    जानकारी

    कामराज की है 4.75 की स्टार रेटिंग- गोयल

    गोयल ने कहा, 'हम कामराज की मदद के लिए उसके कानूनी खर्चे उठा रहे हैं। कामराज ने 26 महीने के करियर में 5,000 से अधिक डिलीवरी की हैं। इनमें उसने पांच में से 4.75 स्टार रेटिंग हासिल की है। जो शानदार में से एक है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    जोमैटो
    कर्नाटक पुलिस
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कर्नाटक

    कर्नाटक: FIR दर्ज न करने पर SHO को एक सप्ताह तक सड़क की सफाई का आदेश कर्नाटक हाई कोर्ट
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 22,273 नए मरीज, 251 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले भारत की खबरें

    जोमैटो

    खाने के लिए मंगाया था पनीर, भेज दिया चिकन, जोमेटो पर लगा हजारों का जुर्माना पुणे
    भारत में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू करेगी अमेजन, स्विगी और जोमेटो से मिलेगी टक्कर अमेजॉन प्राइम
    डिलीवरी बॉय के धर्म के कारण ऑर्डर कैंसिल करने पर जोमेटो का दिल जीतने वाला जवाब भारत की खबरें
    जिसके धर्म के कारण ग्राहक ने जोमेटो का ऑर्डर कैंसिल किया, जानें क्या है उसका कहना ट्विटर

    कर्नाटक पुलिस

    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: CAA के खिलाफ नाटक के मामले में स्कूल छात्रों से रोजाना 4-5 घंटे पूछताछ कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक

    क्राइम समाचार

    दिल्ली: पति की हत्या कर पत्नी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, फिर किया आत्महत्या का प्रयास दिल्ली पुलिस
    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के सुबूत नहीं है- पुलिस मध्य प्रदेश
    बेंगलुरू: केंद्र में उच्च पद दिलाने के नाम पर महिला से 8.3 करोड़ रुपये की ठगी दिल्ली
    त्रिपुरा: पति ने की पत्नी और सास की हत्या, बच्चों के सामने किए शवों को टुकड़े हत्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025