Page Loader
बेंगलुरु: महिला सवारी को थप्पड़ मारने पर रैपिडो चालक हिरासत में, महिला ने पहले हाथ उठाया
बेंगलुरु में रैपिडो चालक ने महिला को थप्पड़ मारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु: महिला सवारी को थप्पड़ मारने पर रैपिडो चालक हिरासत में, महिला ने पहले हाथ उठाया

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2025
05:48 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला सवारी को जोरदार थप्पड़ मारते दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, थप्पड़ मारने वाला युवक रैपिडो चालक सुहास है, जो महिला सवारी को लेकर जा रहा था, तभी महिला के लापरवाही से गाड़ी चलाने पर टोकने पर वह आगबबूला हो गया और मारपीट पर उतर आया। घटना 14 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने सुहास को हिरासत में लिया है।

मारपीट

क्या है मामला?

पीड़ित महिला एक आभूषण की दुकान में कार्यरत है। 14 जून को उसने रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला के मुताबिक, रैपिडो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और यातायात नियम तोड़ रहा था। इसको लेकर महिला ने चालक को टोका और बीच रास्ते पर उतर गई। महिला ने पैसे देने से मना किया तो चालक ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, चालक का कहना है कि महिला ने देरी की बात कहकर तेज चलाने को कहा था।

जांच

नए वीडियो में महिला पहले मारती दिख रही है

थप्पड़ खाकर महिला सड़क पर जा गिरी और थोड़ी देर बाद उठकर चली गई। इस दौरान काफी बहस होती रही। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला अंग्रेजी में बात कर रही थी, जबकि रैपिडो चालक कन्नड़ में बात कर रहा था। इससे विवाद और गहरा गया। अब घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला सवारी 2 बार रैपिडो चालक को मारती दिख रही है, जिसके बाद चालक ने हाथ उठाया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ट्विटर पोस्ट

घटना का दूसरा वीडियो सामने आया