NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरू: भागने की कोशिश कर रहे रेप के दो आरोपियों को मारी गई गोली- पुलिस
    अगली खबर
    बेंगलुरू: भागने की कोशिश कर रहे रेप के दो आरोपियों को मारी गई गोली- पुलिस

    बेंगलुरू: भागने की कोशिश कर रहे रेप के दो आरोपियों को मारी गई गोली- पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 28, 2021
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरू रेप और मारपीट केस में गिरफ्तार छह में से दो आरोपियों को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया है।

    पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बचकर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद गोली चलाई गई। आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

    जानकारी

    क्या है मामला?

    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग एक महिला को मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है।

    यह वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों में भारी गुस्सा है। दरअसल, घटना की जानकारी सामने आने से पहले वीडियो के आधार पर यह माना जा रहा था कि पीड़िता पूर्वोत्तर के किसी राज्य की रहने वाली है।

    असम पुलिस ने भी इस संबंध में जानकारी मांगी थी।

    बयान

    पीड़िता को मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया- पुलिस

    बेंगलुरू पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि वीडियो और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रेप, मारपीट और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने कहा कि अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार ये सभी बांग्लादेशी हैं और एक ही समूह के लोग है। पैसों को लेकर विवाद होने के कारण आरोपियों ने पीड़िता के साथ हैवानियत की है। पीड़िता को मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया था।

    जानकारी

    पीड़िता दूसरे राज्य में, लाने के लिए भेजी गई टीम

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता फिलहाल दूसरे राज्य में है और उसका पता लगाने के लिए टीम को रवाना किया गया है। उसे लाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दावा

    आरोपियों ने की भागने की कोशिश- पुलिस

    बेंगलुुरू ईस्ट के DCP श्रनप्पा एसडी ने NDTV को बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे पुलिस की टीम आरोपियों को क्राइम सीन पर लेकर गई थी। यहां से दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद गोली चलानी पड़ी।

    आरोपियों की फोटो से देखा जा सकता है कि गोली उनके पैर में लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी

    असम पुलिस ने की थी ईनाम की घोषणा

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद असम पुलिस ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी मांगी थी।

    पुलिस ने लिखा था, 'वायरल वीडियो में पांच लोग एक महिला के साथ मारपीट और उसका उत्पीड़न करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के समय और जगह की जानकारी अभी तक साफ नहीं हुई है। इस अपराध या अपराधियों के संबंध में किसी के पास जानकारी है तो पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए उचित ईनाम दिया जाएगा।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    बांग्लादेश
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    असम

    असम: महिला को 'चुड़ैल' बता ग्रामीणों ने की हत्या, बचाने आए शिक्षक को भी मार डाला हत्या
    असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे और संस्कृत स्कूल, जानिए सरकार क्यों उठा रही यह कदम मदरसा
    'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी असम सरकार, कहा- धर्म छिपाकर शादियां कर रहे लोग क्राइम समाचार
    असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा में कई घायल; मुख्यमंत्रियों ने की बात, PMO को दी गई जानकारी गृह मंत्रालय

    बांग्लादेश

    अब बैंकों में ग्राहकों से पूछा जाएगा धर्म, KYC फॉर्म में देनी होगी जानकारी चीन समाचार
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: रेलवे को अब तक 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान पाकिस्तान समाचार
    प्रशांत किशोर ने बताए दो तरीके, जिनसे रोके जा सकते हैं नागरिकता कानून और NRC पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार

    बेंगलुरु

    कोरोना वायरस: बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- केवल भगवान बचा सकता है कर्नाटक
    कर्नाटक: उच्च जाति के शख्स की मोटरसाइकिल छूने पर दलित युवक की पिटाई, कपड़े उतारे कर्नाटक
    बेंगलुरू: लॉकडाउन में भी कम नहीं हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पॉजीटिविटी रेट भी बढ़ी भारत की खबरें
    भारत में शुरू हुआ आईफोन 11 का उत्पादन, स्टोर्स पर पहुंचने लगे मेड इन इंडिया डिवाइस चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025