बेंगलुरु: PES विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने मुस्लिम छात्र को कहा आतंकवादी, प्रशासन ने किया निलंबित
क्या है खबर?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित PES विश्वविद्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने धार्मिक नफरत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में एक प्रोफेसर कक्षा के दौरान एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी कहते नजर आ रहे हैं। यह घटना 24 मार्च की बताई जा रही है, जो अब वायरल है। इसे कक्षा के एक अन्य छात्र ने फोन के कैमरे से रिकॉर्ड किया था। प्रोफेसर का नाम मुरलीधर देशपांडे बताया जा रहा है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा सत्र के दौरान एक मुस्लिम छात्र अफ्फान ने किसी से मिलने के लिए कक्षा से बाहर जाने की अनुमति मांगी थी, जिससे प्रोफेसर नाराज हो गए। उन्होंने कहा, "शर्म नहीं आती, तुमको...आतंकवादी। मैंने सोचा था कि मैं बहुत शांत रहूंगा।" प्रोफेसर ने ईरान युद्ध के लिए उसके जैसे लोगों को दोषी ठहराया। प्रोफेसर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप उसे ले जाएंगे और उसे नरक में जाने को कहा। हालांकि, वीडियो में ये सुनाई नहीं दिया।
निलंबन
विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को निलंबित किया, जांच शुरू
घटना की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार, 27 मार्च को प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय के चांसलर जवाहर दोरेस्वामी ने बताया कि संस्थान में CCTV लगे हैं, इसलिए वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करने और घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
बेंगलुरु के प्रोफेसर का वीडियो
इस आदमी का नाम प्रोफेसर मुरलीधर देशपांडे है। ये बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में पढ़ाता है।
— Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش (@DrRakeshPathak7) March 28, 2026
इसने क्लासरूम में एक मुस्लिम छात्र को बार-बार आतंकवादी कहकर अपमानित किया है। इसने 13 बार आतंकवादी और चार बार चू ति या शब्द का इस्तेमाल किया है।
वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन… pic.twitter.com/vsccV8C0Cb