LOADING...
बेंगलुरु: प्रोफेसर ने कक्षा के अंदर MBBS छात्रा को किया प्रपोज, चप्पलों से हुई पिटाई
बेंगलुरु के मेडिकल कॉलेज में छात्रा को प्रपोज करने के बाद प्रोफेसर को चप्पलों से पीटा गया

बेंगलुरु: प्रोफेसर ने कक्षा के अंदर MBBS छात्रा को किया प्रपोज, चप्पलों से हुई पिटाई

लेखन गजेंद्र
Mar 26, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने भरी कक्षा में एक MBBS छात्रा को 'आई लव यू' बोल दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। छात्रों ने कक्षा के बाहर प्रोफेसर को पकड़कर धुनाई कर दी। उनको चप्पल और लात-घूसों से पीटा गया। घटना नेलमंगला के पास टी बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विवाद

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद नाम के एक प्रोफेसर ने कक्षा के बीच में एक छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया। वीडियो में प्रोफेसर बोलते दिख रहे हैं, "मैं अपने बैच की सबसे महत्वपूर्ण लड़कियों में से एक को शादी का प्रस्ताव देना चाहता हूं। और इसके बाद वह छात्रा का नाम लेते हैं। इसके तुरंत बाद छात्रा प्रोफेसर के सामने आपत्ति जताती है और कहती है कि वह प्रधानाचार्य के सामने यह बात कहें।

विवाद

प्रोफेसर ने कहा- तुमने मुझे मोहम्मद कहा था

इसके बाद प्रोफेसर कहते हैं, "तुमने मुझे शादी का प्रस्ताव क्यों दिया?" छात्रा ने कहा, "मैंने कब शादी का प्रस्ताव रखा था?" इस पर प्रोफेसर ने कहा, "क्या तुमने 'आई लव यू' नहीं कहा था? क्या तुमने मुझे मोहम्मद नहीं कहा था।" इसके बाद प्रोफेसर कक्षा से बाहर निकल गए। तब छात्रा ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में प्रोफेसर पर हमला कर दिया। उन्हें प्रोफेसर को पीटते और चप्पलों से मारते हुए देखा गया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पहले प्रोफेसर ने प्रपोज किया

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

फिर प्रोफेसर की पिटाई हुई

Advertisement