Loading...
बेंगलुरूः सामूहिक आत्महत्या करना चाहता था परिवार, मां-बेटे की मौत, पिता गिरफ्तार

बेंगलुरूः सामूहिक आत्महत्या करना चाहता था परिवार, मां-बेटे की मौत, पिता गिरफ्तार

Jun 03, 2019
12:31 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरू से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय बेटे को फांसी से लटका दिया। यह सब उसकी बेटी अपने फोन में रिकॉर्ड करती रही। इतना ही नहीं शख्स ने अपनी पत्नी को भी फांसी लटकने पर मजबूर कर दिया। इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शख्स अपने परिवार के साथ सामूहिक तौर पर फांसी लगाना चाहता था।

कारण

कर्ज से परेशान था परिवार

बेंगलुरू का रहने वाला सुरेश बाबू एक ट्रैवल एजेंसी में काम करते हैं। उनके परिवार पर भारी कर्ज था।

यह कर्ज चुकाना न पड़े, इसलिए सुरेश ने अपने परिवार के साथ मिलकर आत्महत्या करने योजना बनाई।

शनिवार रात को वो अपनी पत्नी और बेटे को फांसी लटका चुके थे, लेकिन उनकी बेटी ने खुद और सुरेश को बचा लिया।

पुलिस ने रविवार को सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ

पुलिस पूछताछ में हुआ यह खुलासा

पुलिस ने बताया कि जांच की शुरुआत में सुरेश और उसकी बेटी दोनों अलग-अलग बयान दे रहे थे। फिर पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा, जिसमें सुरेश अपने बेटे को फांसी लटकाते दिख रहा था।

वीडियो में सुरेश पहले अपने बेटे को फांसी लटकाता है और फिर अपनी पत्नी को फांसी लगाने पर मजबूर करता है। सुरेश की पत्नी चिटफंड का काम करती थी, जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

निवेशक वापस मांग रहे थे पैसा

सुरेश ने पुलिस को बताया कि चिटफंड में पैसा लगाने वाले निवेशक पैसे वापस मांग रहे थे। इसलिए परिवार ने फांसी लगाने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि वो खुद भी फांसी लगाना चाहता था, लेकिन उनकी बेटी ने रोक लिया।

ADVERTISEMENT

बुराड़ी कांड

याद दिलाया बुराड़ी कांड

पिछले साल दिल्ली के बुराड़ी में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

यहां एक परिवार के 11 लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सभी 11 मृतकों के दिमाग की साइकोलॉजिकल अटोप्सी करवाई थी। इसके मुताबिक, घर के सभी लोग एक पूजा कर रहे थे।

इन लोगों को यह पता नहीं था कि इनकी मौत हो जाएगी और वो फांसी पर झूल गए।

ADVERTISEMENT