LOADING...
बेंगलुरु: महिला ने प्रेमी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार
बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी की जलाकर हत्या

बेंगलुरु: महिला ने प्रेमी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Apr 22, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को विदेशी प्रपोजल के बहाने बांधकर जिंदा जला दिया। घटना दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुरा में मंगलवार दोपहर को घटी है। मृतक युवक का नाम किरण है, जबकि आरोपी महिला प्रेरणा है। दोनों की उम्र 27-27 साल है। पुलिस ने बताया कि प्रेरणा किरण की ओर से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

प्रेरणा अंजनापुरा में अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। वह और किरण दोनों एक ही टेलीकॉम स्टोर में कार्यरत थे और 2 साल से रिश्ते में थे। हालांकि, विवाद के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया और किरण ने उसके शादी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। इससे आहत प्रेरणा ने बदला लेने की ठानी और मंगलवार को जब उसकी मां-भाई बाहर गए थे, तब उसने किरण को मिलने के लिए अपने घर बुलाया।

घटना

आंखों और हाथ-पैर को बांधा

किरण ने पहले नेलमंगला जाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रेरणा के बुलाने पर वह उसके घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेरणा ने उसे सरप्राइज देने का वादा किया और विदेशी प्रपोजल के बहाने आंख पर पट्टी और हाथ-पैर को बांधकर कुर्सी पर बैठा दिया। आरोप है कि प्रेरणा ने उसके ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा दी और फोन से वीडियो की रिकॉर्डिंग भी की। घर से धुआं उठने पर आसपास के लोगों को इसकी खबर मिली।

Advertisement

खुलासा

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को घटना की जानकारी पड़ोसियों से हुई, जिन्होंने एक घर में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद प्रेरणा चादर से लिपटी थीं और उसके बाल हल्के जले थे। उसने बताया कि वह बाथरूम में नहाने गई थी, तभी किरण ने आत्महत्या की होगी। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। उसने हत्या का मामला दर्ज कर प्रेरणा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है।

Advertisement