स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकियों के पोस्टर जारी किए
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने 19 ऐसे आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं, जो उसकी सबसे ज्यादा वांछित सूची में हैं। इन आतंकवादियों का संबंध इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा और खालिस्तानी गुटों से बताया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी राजधानी में सुरक्षा को पुख्ता करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसी वजह से दिल्ली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
संदिग्ध की जानकारी देने गोपनीय रहेगी पहचान
दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या वे पोस्टर में छपे किसी आतंकवादी को पहचानें, तो तुरंत 112 नंबर या स्पेशल सेल को जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
साथ ही, सही जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जा सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोग सतर्क रहें और स्वतंत्रता दिवस का जश्न बिना किसी डर के, पूरी तरह सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।