NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बैंक यूनियनों की आज से दो दिन की हड़ताल, इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
    अगली खबर
    बैंक यूनियनों की आज से दो दिन की हड़ताल, इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

    बैंक यूनियनों की आज से दो दिन की हड़ताल, इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 15, 2021
    10:40 am

    क्या है खबर?

    बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते आज और कल देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मी 15 और 16 मार्च को हड़ताल करेंगे।

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के लगभग 10 लाख कर्मचारी इसके खिलाफ पिछले महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्होंने 15 और 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    कारण

    बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह क्या है?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने पेश किए बजट में ऐलान किया था कि सरकार विनिवेश की योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों का निजीकरण करेगी। अभी तक इन बैंकों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

    सरकार पहले ही IDBI बैंक के अधिकांश शेयर LIC को बेचकर इसका निजीकरण कर चुकी है। इसके अलावा बीते चार सालों में सरकार ने निजी क्षेत्र के 14 बैंकों का विलय किया है।

    हड़ताल

    इन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

    बैंक शाखाओं में पैसा जमा कराने और निकासी की सुविधा, कर्ज की मंजूरी और चेक क्लियरेंस जैसी सुविधाओं पर हड़ताल से असर पड़ सकता है। हालांकि, ATM सेवाएं आम दिनों की तरह जारी रहने की उम्मीद है।

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचना दे दी है कि अगर हड़ताल कामयाब रहती है तो बैंक के कामकाजी घंटों पर असर पड़ सकता है।

    कामकाज प्रभावित

    शनिवार और रविवार को थी बैंकों की छुट्टी

    बैंकों की तरफ से कहा गया है कि हड़ताल के बावजूद कामकाज को निर्बाध तरीक से चलाने की कोशिश करेंगे।

    दूसरी तरफ HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा आदि बैंकों में सेवाएं बिना किसी परेशानी के जारी रहेंगी।

    महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक पिछले दो दिनों से बंद थे। अब दो दिनों की हड़ताल के चलते लगातार चार दिनों तक लोगों के बैंक संबंधी काम प्रभावित हो सकते हैं।

    हड़ताल

    हड़ताल में ये संगठन होंगे शामिल

    राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉई एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के साथ 4, 9 और 10 मार्च को हुई बैठकों में कोई समझौता नहीं हो पाया है। इसलिए यह हड़ताल बुलाई गई है।

    आज की हड़ताल में UFBU में शामिल AIBEA, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लॉई (NCBE), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स यूनियन (AIBOA) आदि हिस्सा लेंगे।

    जानकारी

    17 और 18 मार्च को बीमा कंपनियों की हड़ताल

    बैंक यूनियनों के अलावा चार जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की सभी यूनियनों ने 17 मार्च को हड़ताल बुलाई है। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सभी यूनियनें 18 मार्च को हड़ताल करेंगे। ये सरकारी कंंपनियों के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हड़ताल
    निर्मला सीतारमण

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    हड़ताल

    अगले छह में से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरुरी काम बैंकिंग
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला मुंबई
    पश्चिम बंगाल डॉक्टर हड़ताल: 700 सरकारी डॉक्टरों के इस्तीफे से संकट और गहराया मुंबई
    देशभर में फैली डॉक्टरों की हड़ताल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली

    निर्मला सीतारमण

    बजट 2020: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या ऐलान किये गए हैं? शिक्षा
    2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य; जानिए इस बीमारी के लक्षण और कैसे करें बचाव लाइफस्टाइल
    बजट के बाद इन चीजों के बढ़ेंगे दाम और ये चीजें होंगी सस्ती बजट
    बजट 2020: महाभारत के हस्तिनापुर समेत इन पांच प्राचीन स्थलों को विकसित करेगी सरकार हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025