LOADING...
अयोध्या के राम मंदिर को दहलाने की साजिश नाकाम, सहारनपुर का युवक कर्नाटक में गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर को दहलाने की साजिश नाकाम

अयोध्या के राम मंदिर को दहलाने की साजिश नाकाम, सहारनपुर का युवक कर्नाटक में गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Jun 25, 2026
02:40 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर से चंदा चोरी के बीच बड़ी घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार शाम को कर्नाटक के दावणगेरे जिले से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद सुहैल के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है और कर्नाटक की एक फैक्ट्री में पेंटर था।

खुलासा

पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

कर्नाटक की आतंकवाद विरोधी बल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। ATS का दावा है कि सुहैल के संबंध पाकिस्तान स्थित एक आतंकवादी संगठन से हैं और वह दावणगेरे में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। जांच एजेंसी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और उसे जल्द ही पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश लाया जा सकता है। अभी वह कर्नाटक में एजेंसियों की हिरासत में है।

खुलासा

सुहैल के पास से कई सबूत बरामद, संदिग्ध आतंकियों ने बताया था उसका नाम

जांच एजेंसियों ने आरोपी सुहैल के मोबाइल फोन से पाकिस्तान का फोन नंबर, संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप लिंक और हथियारों के साथ उसकी फोटो बरामद की है। तस्वीरों को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। सुहैल ने पूछताछ के दौरान राम मंदिर पर हमले की योजना की बात स्वीकारी है। उसके फोन में कई ऑडियो क्लिप मिले हैं। हाल में ATS ने दावणगेरे से जमीर खान (22) और अल्ला बख्श (24) संदिग्ध आतंकवादी पकड़े थे, जिन्होंने सुहैल का नाम बताया था।

Advertisement

पूछताछ

इंस्टाग्राम पर मशहूर होने की इच्छा

सुहैल के पिता लियाकत ने मीडिया को बताया कि वे एक मजदूर हैं और उनके 9 बच्चे हैं, जिसमें 5 बेटियों की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा सऊदी में ड्राइवर है, दूसरा बेटा बेरोजगार है, तीसरा बेटा दिल्ली में होजरी उद्योग में है। सुहैल अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसने मदरसे से पढ़ाई की है। वह 6 जून को ठेकेदार के जरिए पेंटर का काम करने कर्नाटक गया था। सुहैल इंस्टाग्राम पर मशहूर होना चाहता था।

Advertisement