Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
देश

महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
लेखन प्रमोद कुमार
Sep 26, 2019, 04:42 pm 3 मिनट में पढ़ें
महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
श्रेय

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक 32 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला मंगलवार रात अस्पताल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसका अपहरण किया। उसने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे आधी रात को सड़क पर फेंक दिया। अगले दिन सुबह लोगों ने महिला को सड़क पर पड़ा देखा।

घिनौनी हरकत
नौ लोगों ने करतूत को अंजाम

महिला अपने बच्चे के इलाज के लिए गोविंद वल्लभ पंत अस्पताल आई थी। घर वापस जाने के लिए वो एक ऑटो में बैठ गई। महिला के बैठने के बाद ड्राइवर ने ऑटो को गलत रास्ते पर ले लिया। यहां से आठ और लोग ऑटो में बैठ गए। जब महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई तो उन्होंने उसका मुंह दबा दिया। शहर से बाहर जाने के बाद उन्होंने महिला को एक वैन में डाला और उसके साथ रेप किया।

प्रदर्शन
राज्यभर में शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद महिला को अगरतला से चार किलोमीटर दूर सर्किट हाउस के पास फेंक दिया। अगली सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की महिला पर नजर पड़ी। महिला को त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जानकारी
अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

महिला पुलिस थाने की इंचार्ज मुमताज हसीना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "पीड़िता के पति की शिकायत पर हमने नौ लोगों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है। अभी तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है।"

मामला
महिला का जानकार था ऑटो ड्राइवर

पीड़िता के परिवार ने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर महिला का जानकार था। पीड़िता के पति ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की शिकायत करने के लिए तीन पुलिस थानों के चक्कर काटने पड़े। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की। वहीं पुलिस ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

जानकारी
पीड़िता से मिले विपक्षी नेता

पू्र्व मुख्यमंत्री मणिक सरकार के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं के एक दल ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस नेता सुबल भौमिक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता पुलिस को इस मामले की शिकायत लिखने से रोक रहे थे।

प्रतिक्रिया
"इस घटना ने निर्भया कांड की याद दिलाई"

त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्षा बरनाली गोस्वामी ने कहा कि आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में जाकर पीड़िता से मुलाकात की है। उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। वहीं त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग के प्रमुख पुरुषोतम रॉय बर्मन ने कहा कि इस घटना ने निर्भया कांड की याद दिला दी है। बता दें, अगस्त में भी अगरतला में एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई थी। इस मामले में दो गिरफ्तारियां हुई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
त्रिपुरा
निर्भया गैंगरेप
बिप्लब देब
ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हीरो पैशन X-टेक ने दी दस्तक, इन फीचर्स से है लैस
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हीरो पैशन X-टेक ने दी दस्तक, इन फीचर्स से है लैस ऑटो
जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे
जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे राजनीति
मानसून के दौरान हर लड़की की अलमारी में होने चाहिए ये कपड़े
मानसून के दौरान हर लड़की की अलमारी में होने चाहिए ये कपड़े लाइफस्टाइल
भारतीय बाजार में कावासाकी ने लॉन्च की अपनी निंजा 400 बाइक, जानिए इसकी खासियत
भारतीय बाजार में कावासाकी ने लॉन्च की अपनी निंजा 400 बाइक, जानिए इसकी खासियत ऑटो
त्रिपुरा
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री राजनीति
त्रिपुरा: बिप्लब देब ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव
त्रिपुरा: बिप्लब देब ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव राजनीति
TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक
त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक देश
त्रिपुरा चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 20 नगर निकायों पर किया कब्जा
त्रिपुरा चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 20 नगर निकायों पर किया कब्जा राजनीति
और खबरें
निर्भया गैंगरेप
क्या निर्भया के दोषियों के वकील करेंगे हाथरस पीड़िता के आरोपियों का कोर्ट में बचाव?
क्या निर्भया के दोषियों के वकील करेंगे हाथरस पीड़िता के आरोपियों का कोर्ट में बचाव? देश
निर्भया की वकील लड़ेंगी हाथरस पीड़िता का केस, पुलिस ने परिवार से मिलने से रोका
निर्भया की वकील लड़ेंगी हाथरस पीड़िता का केस, पुलिस ने परिवार से मिलने से रोका देश
निर्भया की मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता' दीपिका
निर्भया की मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता' दीपिका मनोरंजन
फांसी से पहले निर्भया के दोषियों के आखिरी घंटे कैसे बीते?
फांसी से पहले निर्भया के दोषियों के आखिरी घंटे कैसे बीते? देश
निर्भया के दोषियों को हुई फांसी, बॉलीवुड हस्तियां बोली- आखिर न्याय मिल गया
निर्भया के दोषियों को हुई फांसी, बॉलीवुड हस्तियां बोली- आखिर न्याय मिल गया मनोरंजन
और खबरें
बिप्लब देब
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश राजनीति
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा देश
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार देश
कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए
कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए देश
बिप्लब देब बोले- नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं अमित शाह
बिप्लब देब बोले- नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं अमित शाह राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022