Page Loader
तिनसुकिया में असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 सैनिक घायल
असम के तिकसुनिया में असम राइफल्स के काफिले पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तिनसुकिया में असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 सैनिक घायल

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2024
06:08 pm

क्या है खबर?

असम के तिनसुकिया में मंगलवार को असम राइफल्स के काफिले में शामिल 3 वाहनों को हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा ग्रेनेड बम से निशाना बनाया गया। हमले में एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। घटना असम-अरुणाचल सीमा के पास उस समय हुई जब काफिला अरुणाचल के चांगलांग से असम के मार्गेरिटा की ओर जा रहा था। असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि घायल सैनिक को जोरहाट के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

हमला

ULFA (I) ने ली हमले की जिम्मेदारी

काफिले पर हमले की जिम्मेदारी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट ULFA (I) ने ली है। उन्होंने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। ETV भारत के मुताबिक, ULFA (I) ने अपने बयान में कहा कि संगठन के लड़ाकों ने 'ऑपरेशन बदला' नाम से एक अभियान चलाया है, जिसमें 13 असम राइल्स के कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमले के बाद तिनसुकिया और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान जारी है।

जांच

घात लगाकर फेंके गए 2 ग्रेनेड 

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर घात लगाकर 2 ग्रेनेड से विस्फोट किए गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी गोलीबारी भी हुई। मौके पर सेना के हेलीकॉप्टर ने पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। इलाके की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को असम पहुंचने वाले हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।