Loading...
गुवाहाटी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, कारण आया सामने
गुवाहाटी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

गुवाहाटी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, कारण आया सामने

लेखन गजेंद्र
Oct 27, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

असम के गुवाहाटी में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 4 लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। घटना बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन की है। बताया जा रहा है कि रात को होटल मालिक और होटल लीज पर लेने वाले व्यक्ति घनकांत गोगोई के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर गोगोई ने गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

विवाद

लीज एग्रीमेंट से जुड़ा है विवाद

पुलिस ने बताया कि गोगोई ने पिछले साल लीज पर होटल लिया था। इस साल होटल का लीज एग्रीमेंट होना था, जिसको लेकर मालिक और गोगोई में विवाद चल रहा था।

सोमवार रात को बात बढ़ गई, जिसके बाद गोगाई ने मालिक समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी गोली मार दी।

मृतकों में होटल की मालकिन हेलेना भराली, उनके बेटे देवर्षि कश्यप, देवर्षि की पत्नी रिनिकी कश्यप, रिश्तेदार नारायण दास और हेलेना के भाई भूदेव भराली शामिल हैं।

विवाद

सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर उठाया सवाल

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट से लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'घटना से मुझे गहरा आघात लगा है और पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह घटना गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में, हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बढ़ते अपराधों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।'

ADVERTISEMENT