Page Loader
असम में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अब तक 26 लोगों की मौत
असम में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@chauthakhamba)

असम में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अब तक 26 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2024
12:42 pm

क्या है खबर?

असम में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यहां 15 जिलों में करीब 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं तूफान और बारिश की वजह से 26 लोगों की जान गई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि करीमगंज जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 1,52,133 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। मौजूदा समय में 24 राजस्व सर्किल के अंतर्गत 470 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।

आपदा

सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

ASDMA की ओर से बताया गया कि मंगलवार को हैलाकांडी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 28 मई को बारिश और तूफान के बाद आई बाढ़ से राज्य की कुल 1378.64 हेक्टेयर फसल क्षेत्र नष्ट हो गई है और 54,877 पशु प्रभावित हुए हैं। कुल 5114 प्रभावित लोगों ने 43 राहत शिविरों में शरण ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित