Page Loader
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड के लिए पेड़ काटने की मंजूरी दी
दिल्ली सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन शेड के लिए पेड़ हटाने को मंजूरी दी

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड के लिए पेड़ काटने की मंजूरी दी

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2023
06:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव के लिए ट्रेन शेड बनाने के लिए 78 पेड़ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रस्ताव को इस आधार पर मंजूरी दी गई है कि रेलवे 780 नए पौधे लगाएगा। दिल्ली सरकार को रेलवे से शेड निर्माण के लिए 78 पेड़ों को काटने और उनके बराबर पौधों का प्रत्यारोपण करने का प्रस्ताव मिला था।

मंजूरी

शकूर बस्ती में बनेगा ट्रेन के रखरखाव का शेड

जानकारी के मुताबिक, रेलवे शकूर बस्ती में रखरखाव ट्रेन शेड बनाने जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर पेड़ों की वजह से काम में बाधा आ रही थी। इस कारण रेलवे ने दिल्ली सरकार के पर्यावरण और वन विभाग को एक प्रस्ताव बनाकर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि निर्माण स्थल से 70 पेड़ों को प्रत्यारोपित और 8 पेड़ों को काटा जाएगा। अब इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा।