NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत को झटका, एंटीगुआ सरकार ने भारत भेजने से किया इनकार
    अगली खबर
    मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत को झटका, एंटीगुआ सरकार ने भारत भेजने से किया इनकार

    मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत को झटका, एंटीगुआ सरकार ने भारत भेजने से किया इनकार

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 28, 2019
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाए जाने की संभावनाओं को एंटीगुआ और बारबूडा सरकार ने करारा झटका दिया है।

    देश के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साफ किया गया है कि वह चोकसी की नागरिकता नहीं छीन सकते और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि चोकसी को वापस ले जाने के लिए कोई भारतीय अधिकारी उनके देश में आया है।

    प्रत्यर्पण की उम्मीद लिए बैठे भारत के लिए यह बड़ा झटका है।

    भारतीय अधिकारी

    एयर इंडिया के विमान से भारतीय अधिकारियों के जाने की थी खबरें

    हाल ही में यह खबरें आई थीं कि करोड़ो रुपए का घोटाला करके भागने वाले चोकसी को भारत वापस लेने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी एंटीगुआ जा रहे हैं।

    चर्चा थी कि अधिकारी चोकसी के साथ एक अन्य आरोपी जतिन मेहता को लेने एयर इंडिया का विमान लेकर जा रहे हैं।

    अब वहां की सरकार ने इन दावों को खारिज कर प्रत्यर्पण की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।

    एंटीगुआ सरकार

    'हमें नहीं भारतीय अधिकारियों से संंबंधित कोई जानकारी'

    'इंडिया टुडे' के साथ बात करते हुए एंटीगुआ प्रधानमंत्री कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लियोनेस हर्स्ट ने इससे संबंधित जानकारी होने पर कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई भारतीय अधिकारी चोकसी को लेने एंटीगुआ आया है।

    उन्होंने विमान भेजने की बात पर कहा कि हो सकता है वह क्रिकेट के मैच देखने के लिए आए हों, लेकिन वह किसी ऐसे भारतीय अधिकारी को नहीं जानते हैं तो चोकसी को गिरफ्तार करने आया हो।

    नागरिकता

    एंटीगुआ सरकार नहीं छीनेगी नागरिकता

    नागरिकता के सवाल पर हर्स्ट ने साफ करते हुए कहा कि चोकसी अब वहां का नागरिक है और सरकार उसकी नागरिकता नहीं छीन सकती।

    चोकसी ने हाल ही में गुयाना भारतीय उच्चायोग में भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करते हुए अपनी नागरिकता त्याग दी थी।

    इस पर हर्स्ट ने कहा, "चोकसी ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। अगर हम उसकी नागरिकता छीनते हैं तो वह स्टेटलेस पर्सन बन जाएंगे। इसलिए हम उनकी नागरिकता नहीं छीन सकते।"

    प्रत्यर्पण

    चोकसी ने दी है प्रत्यर्पण को एंटीगुआ अदालत में चुनौती

    चोकसी ने एंटीगुआ की अदालत में अपने प्रत्यर्पण को चुनौती दी है। उसने अपनी सेहत का हवाला देते हुए कहा है कि लंबी उड़ान का उसकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

    इस पर हर्स्ट ने कहा कि यह मामला अब अदालत में है इसलिए इस पर राजनीतिक समझौता नहीं हो सकता।

    उन्होंने संभावना जताई कि मामले के निपटारे में लंबा वक्त लग सकता है क्योंकि चोकसी को लंदन स्थित प्रिवी काउंसिल तक अपील करने का हक है।

    पंजाब नेशनल बैंक घोटाला

    क्या है पूरा मामला?

    लगभग Rs. 13,000 करोड़ के PNB घोटाले में चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी पिछले साल जनवरी में देश छोड़कर भाग गए थे।

    दोनों ने फर्जी कागजों के सहारे भारतीय बैंकों से कर्ज लिया था।

    CBI ने अपनी चार्जशीट में चोकसी पर Rs. 7,080.86 करोड़ के गबन का आरोप लगाया है।

    देश से भागने के बाद से चोकसी एंटीगुआ में रह रहा है। वहीं, मोदी कुछ महीने पहले तक लंदन में था, अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    भारत की खबरें

    मेघालयः खदान में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी, पानी की सतह तक पहुंचे गोताखोर मेघालय
    केरलः सबरीमाला में प्रवेश की मांग को लेकर लाखों महिलाएं बनाएंगी 620 किलोमीटर लंबी 'महिला दीवार' केरल
    राम मंदिर से लेकर नोटबंदी तक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहीं ये बड़ी बातें नरेंद्र मोदी
    2019 विश्व कप से पहले भारतीय टीम कब और किसके साथ खेलगी सीरीज़, जानें पूरा शेड्यूल विराट कोहली

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    अब आपके कंप्यूटर की कभी भी जांच कर सकती हैं एजेंसियां, सरकार ने जारी किया आदेश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)
    सोहराबुद्दीन मामले में CBI कोर्ट का फैसला- सबूतों के अभाव में सभी 22 आरोपी बरी सोहराबुद्दीन मुठभेड़
    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा- खराब सेहत के कारण नहीं आ सकता भारत पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
    क्यों और कैसे हुई आलोक वर्मा की CBI निदेशक के पद से छुट्टी, जानें नरेंद्र मोदी

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    नीरव मोदी का भारत लौटने से इनकार, कहा- मेरी जान को खतरा पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस भारत की खबरें
    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता मेहुल चोकसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025