NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: हिरासत से बचे और छोड़े गए प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटे
    अगली खबर
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: हिरासत से बचे और छोड़े गए प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटे

    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: हिरासत से बचे और छोड़े गए प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटे

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 19, 2019
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ रैली निकालने से रोके गए प्रदर्शनकारियों ने अब जंतर मंतर को अपने प्रदर्शन का केंद्र बना लिया है।

    पहले प्रदर्शनकारी लाल किले से शहीद पार्क और मंडी हाउस से शहीद पार्क तक रैली निकालने वाले थे।

    लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी और इलाके में धारा 144 लगाते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

    इस हिरासत से बचे प्रदर्शनकारी अब जंतर मंतर पहुंच गए हैं।

    प्रदर्शन

    हिरासत से छोड़े गए प्रदर्शनकारी भी जंतर मंतर पहुंचे

    जंतर मंतर पर जमा हुए लोगों में वो प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं जिन्हें सुबह हिरासत में लेकर दूरदराज के इलाकों में छोड़ दिया गया था।

    लेकिन हिरासत से छोड़े जाने के बाद वो जंतर मंतर पर वापस प्रदर्शन से जुड़े।

    खुद हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव ने हिरासत से बचे सभी लोगों से जंतर मंतर पहुंचने और प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि हिरासत से रिहा किए जाने के बाद वो भी वहीं पहुंचेंगे।

    कारण

    इसलिए नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर है दिल्ली

    बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ आज लाल किले और मंडी हाउस से लेकर शहीद पार्क तक रैली निकाली जानी थी।

    इन कानून में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक अत्याचार के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

    मुस्लिमों के इससे बाहर रखने जाने के कारण इसे भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ बताया जारहा है और इसका विरोध हो रहा है।

    कार्रवाई

    रैली शुरू होने से पहले भी हिरासत में लिए गए हजारों लोग

    लेकिन रैली शुरु होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव समेत हजारों लोगों को हिरासत में ले लिया।

    हिरासत में लिए गए लोगों में छात्र नेता उमर खालिद, पटिलाया के धरमवीर गांधी, दिल्ली के पू्र्व सांसद और कांग्रेस संदीप दीक्षित और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष सुदेचा दे भी शामिल हैं।

    इसके अलावा 20 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया ताकि प्रदर्शनकारी तय स्थान पर न पहुंच सके।

    इंटरनेट बंद

    कई इलाकों में इंटरनेट भी किया गया बंद

    दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट, कॉल और मैसेज सेवाओं को भी बंद किया गया। एयरटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के आदेश पर ऐसा किया गया है। पुलिस ने कल कंपनियों के ये आदेश दिया था।

    इसके अलावा शहर में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की भी दिल्ली पुलिस ने चेकिंग की जिसके कारण दिल्ली-गुरूग्राम सीमा पर बड़ा जाम लग गया। पुलिस ने अब अपने बैरिकेड हटा लिए हैं।

    देशव्यापी प्रदर्शन

    आज देशभर में एक साथ हुए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन

    बता दें कि आज दिल्ली के अलावा देश के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए इस दिन को इसलिए चुना क्योंकि इसी दिन अंग्रेजों ने हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां को काकोरी लूट कांड में फांसी दी थी।

    लेकिन पुलिस ने कई जगह प्रदर्शन की इजाजत न देते हुए लोगों को हिरासत में लिया। बेंगलुरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली मेट्रो
    जंतर मंतर
    नागरिकता कानून

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    दिल्ली

    जल्द ही JNU में शुरू होगा आयुर्वेद बायोलॉजी का कोर्स, ऐसे मिलेगा प्रवेश जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    दिल्ली: आज से शुरू हुए नर्सरी एडमिशन, जानें क्या है क्राइटेरिया और जरुरी दस्तावेज शिक्षा
    जानें कौन हैं अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह जिसके वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश
    लोकपाल के पास नहीं है स्थायी कार्यालय, हर महीने दे रहा 50 लाख रुपये किराया भ्रष्टाचार

    दिल्ली मेट्रो

    दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस
    केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली में बसों और मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं अरविंद केजरीवाल
    मेट्रो-DTC में महिलाओं के लिए कैसे फ्री होगा सफर? इन तरीकों पर हो रहा है विचार दिल्ली
    मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर का फॉर्मूला तैयार, जानें कब शुरू हो सकती है योजना अरविंद केजरीवाल

    जंतर मंतर

    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार

    नागरिकता कानून

    पूर्वोत्तर में प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका, इंग्लैंड ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी अमेरिका
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें
    प्रशांत किशोर से पार्टी छोड़ने को कहा गया, अब केजरीवाल के साथ करेंगे काम बिहार
    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025