NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: नाबालिग लड़की का उसके स्कूल के किशोरों ने गैंगरेप किया, शव नहर में फेंका
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: नाबालिग लड़की का उसके स्कूल के किशोरों ने गैंगरेप किया, शव नहर में फेंका
    आंध्र प्रदेश में नाबालिग लड़की का 3 किशोरों ने गैंगरेप कर हत्या की

    आंध्र प्रदेश: नाबालिग लड़की का उसके स्कूल के किशोरों ने गैंगरेप किया, शव नहर में फेंका

    लेखन गजेंद्र
    Jul 11, 2024
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 8 वर्षीय छात्रा का उसी स्कूल के 3 किशोरों ने गैंगरेप कर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना पगिडयाला मंडल में मुचुमरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता कक्षा 3 में पढ़ती थी, जबकि 12 वर्षीय 2 आरोपी उसी स्कूल में कक्षा 6 और तीसरा 13 वर्षीय आरोपी कक्षा 7 में है।

    तीनों पुलिस हिरासत में हैं।

    गैंगरेप

    पार्क से गायब हुई थी छात्रा

    पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा रविवार को अपने घर के पास मुचुमरी पार्क में खेलने गई थी, लेकिन वहां से काफी देर बाद नहीं लौटी। लड़की को काफी खोजने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दी।

    पुलिस ने गांव में लड़की को काफी ढूंढा और उसके बाद मंगलवार को खोजी कुत्तों को लगाया। इस दौरान पुलिस ने गांव में घूम रहे 3 नाबालिग लड़कों का संदिग्ध व्यवहार देखा और कुत्तों की मदद से उनके घर तक पहुंचे।

    जांच

    एक लड़के ने अपराध कबूला, तब 2 अन्य पकड़े गए

    रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 3 लड़कों में से एक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद वारदात में शामिल 2 अन्य को भी पकड़ा गया।

    तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की को मुचुमरी पार्क में खेलते देखा तो उसे अपने साथ खेलने के लिए बुलाया। उसके आने पर तीनों लड़की को मुचुमरी सिंचाई परियोजना के पास एक सुनसान इलाके में ले गए।

    यहां तीनों ने बारी-बारी लड़की का गैंगरेप किया।

    आरोप

    सच बताने के डर से लड़की की हत्या की

    लड़कों ने बताया कि उनको डर था कि लड़की सभी को सच बता देगी। इसलिए उन्होंने उसके साथ काफी मारपीट की और बाद में उसे नहर में धकेल दिया।

    पुलिस लड़कों को घटनास्थल पर ले गई और तलाशी अभियान चलाया। नहर में लड़की का शव खोजने के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल शव मिला नहीं है।

    घटना के बाद गांव में काफी तनाव है।

    स्थानीय सांसद बायरेड्डी शबरी और विधायक भी गांव पहुंचे हैं।

    जांच

    शव मिलने तक जारी रहेगी जांच

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस टीम के अलावा गोताखोरों का दल भी शव को ढूंढने के लिए लगाया गया है। शव मिलने तक जांच जारी रहेगी।

    उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास काला जादू और तंत्र-मंत्र संबंधी सामान भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना में काले जादू से जुड़े कोण से भी जांच कर रही है।

    घटना के बाद गांव में आरोपियों के परिवार से अन्य परिवार पूरी तरह कट गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    रेप
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    बाल बलात्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया,  फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू की NDA में वापसी लगभग तय, पवन कल्याण ने निभाई अहम भूमिका पवन कल्याण
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, क्या है मामला? जगन रेड्डी
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 28 फरवरी के लिए जारी हुए नए भाव, कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रैक्टर की टक्कर, 3 की मौत सड़क दुर्घटना

    रेप

    ग्रेटर नोएडा: शिक्षिका से रेप के आरोप में स्कूल का मालिक गिरफ्तार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया उत्तर प्रदेश
    अमेरिका: मां द्वारा घर से निकाली गई 5 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या अमेरिका
    दिल्ली: रेप के आरोप में गिरफ्तार द्वारका का 'ढोंगी बाबा' पहले था नर्स, फिर खोला आश्रम दिल्ली
    उत्तराखंड: देहरादून में अश्लील फिल्म दिखाकर 7 वर्षीय बच्चे का रेप, 12 वर्षीय बच्चे पर आरोप उत्तराखंड

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    असम: डिब्रूगढ़ में कमरे में लटका मिला किशोरी का शव, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका असम
    दिल्ली: पुलिसकर्मी ने पूर्व महिला कांस्टेबल की हत्या कर किया गुमराह, 2 साल तक 'जिंदा' रखा दिल्ली पुलिस
    अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में छात्रा ने ऑफ ड्यूटी पायलट पर लगाया छेड़खानी का आरोप अकासा एयर
    उत्तर प्रदेश: बाइक सवार अधेड़ ने संकरी गली में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार उत्तर प्रदेश

    बाल बलात्कार

    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला उत्तर प्रदेश
    मध्य प्रदेश: रेप के दोषी ने जेल से बाहर आकर फिर किया रेप, बच्ची को बनाया शिकार मध्य प्रदेश
    हैदराबाद: युवकों ने जबरदस्ती घर में घुसकर अनाथ नाबालिग का गैंगरेप किया, भाई को दिखाया चाकू तेलंगाना
    गुजरात: जूनागढ़ में मौलाना पर मदरसे के अंदर 10 नाबालिग छात्रों से रेप का आरोप, गिरफ्तार गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025