Loading...
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में ONGC के कुएं से गैस रिसाव, लोगों को निकाला गया
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में ONGC के कुएं से गैस रिसाव

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में ONGC के कुएं से गैस रिसाव, लोगों को निकाला गया

लेखन गजेंद्र
Nov 17, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के डॉ बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार तड़के ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के री-ड्रीलिंग कुएं से गैस रिसाव होने से दहशत फैल गई। घटना नागरम गांव के तादिवारी मेराका में स्थित साइट की है। यहां री-ड्रिलिंग प्रक्रिया के दौरान, एक सील किए गए कुएं से तेज़ आवाज के साथ गैस लीक होने लगी। तभी लोग अपनी जान बचाने को भागे, जबकि ONGC के विशेषज्ञ इसे नियंत्रित करने पहुंचे।

गैस रिसाव

आसपास के लोगों को निकाला गया

गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए मौके पर नरसापुरम से एक विशेष टीम भी भेजी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी घटनास्थल से दूर किया गया है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

कंपनी के अधिकारी और प्रशासन हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं।

एहतियात

गैस कुएं के चारों तरफ बनाया गया पर्दा

आग को फैलने से रोकने के लिए, गैस कुएं के चारों ओर पानी का पर्दा बनाया गया है और एहतियात के तौर पर नेशनल हाईवे 216 बाईपास पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

गैस लीक को रोकने और आस-पास की बस्तियों में इसे फैलने से रोकने के लिए विशेषज्ञ कदम उठा रहे हैं।

बता दें कि इस साल 5 जनवरी को इसी जिले के मलिकिपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में भी इसी तरह का बड़ा गैस लीक हुआ था।

ADVERTISEMENT

घटना

कई बार हो चुकी है घटना

कृष्णा-गोदावरी बेसिन, खासकर कोनासीमा में गैस से जुड़े कई बड़े हादसे हो चुके हैं।

जनवरी 1995 में पसरलापुडी में ड्रिलिंग ऑपरेशन के दौरान ONGC के एक गैस कुएं में बड़ा धमाका हुआ, जो लगभग 65 दिनों तक जलता रहा और 15 मार्च को काबू पाया गया।

फरवरी 1997 में देवरापल्ली में एक और धमाका हुआ, जिसमें आग 100 मीटर से ज़्यादा ऊपर तक उठी।

जून 2014 को GAIL गैस पाइपलाइन में धमाका हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT