LOADING...
आंध्र प्रदेश: ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग

आंध्र प्रदेश: ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले

लेखन गजेंद्र
Mar 26, 2026
09:21 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी ट्रैवल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसा सुबह 6:30 बजे मार्कपुरम में रायवरम के नजदीक हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 20 लोग बस से निकलने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद लोग बस में फंस गए थे।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

मार्कपुरम पुलिस ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के विनजामुरु जा रही थी, तभी चीमाकुर्थी से आ रहे ग्रेनाइट से लदे ट्रक से टकरा गई। बताया रहा है कि ट्रक खदान से निकली ही थी, तभी सड़क पर हादसा हुआ। अभी कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन दोनों वाहनों में एक की गति तेज बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए थे।

जांच

मृतकों की शिनाख्त मुश्किल

पुलिस ने बताया कि आग के कारण कई शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों में अधिकतर कनिगिरि इलाके के हो सकते हैं। फिलहाल, सभी की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे का भयावह दृश्य

Advertisement