आंध्र प्रदेश: झरने के पास सेल्फी लेते समय 3 लड़कियों की डूबने से मौत
क्या है खबर?
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 3 लड़कियां एक झरने के पास नहाने गई थीं, लेकिन पैर फिसलने से 3 लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। घटना गुरुवार को अनंतगिरि पहाड़ियों में घटी, जो हुकुमपेटा मंडल के मुलागुम्मी गांव में है। यहां पास के गांव की 4 लड़कियां मुलागुम्मी जलप्रपात देखने के लिए सैर पर निकली थीं। एक लड़की को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है।
हादसा
हादसा वीडियो में कैद
स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़कियां झरने में मस्ती कर रही थीं, तभी फिसलन भरी चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गईं। अधिकारियों ने बताया कि किसी लड़की को तैरना नहीं आता था, जिससे वे पानी में डूब गई, जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना में तृषा (17), रत्नाकुमारी (16) और पवित्रा (16) की मौत हुई है। इसका भयावह वीडियो भी सामने आया है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पास अनंतगिरि पहाड़ियों में स्थित मुलागुम्मी जलप्रपात में कल तीन किशोरियों, तृषा (17), रत्नाकुमारी (16) और पवित्रा (16) की डूबने से मौत हो गई।
— Alok Mohan Kalra (@ALOKOMJI) April 9, 2026
पांच कम उम्र की लड़कियां कल गई थी मौज मस्ती करना 3 बह गई पानी में और चौथी को बचा लिया है पांचवी कैमरा… pic.twitter.com/Mym2bcFehH