Page Loader
एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद रूस में इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के बाद रूस के मगदान में उतारा गया (तस्वीर: विकिमीडिया)

एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद रूस में इमरजेंसी लैंडिंग

लेखन गजेंद्र
Jun 06, 2023
06:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 की मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद रूस में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एयर इंडिया के अधिकारी की ओर से बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और उसकी मगदान हवाई अड्डे पर जांच चल रही है। 216 यात्रियों और 16 चालक दल के साथ उड़ान भरने वाले विमान को जल्द उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

आपातकालीन लैंडिंग

एक हफ्ते पहले भी आई थी तकनीकी खराबी

एक हफ्ते पहले वैंकुवर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली हवाई अड्डे लौट आया था। एयर इंडिया ने इसकी जानकारी दी थी। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया था कि 26 मई, 2023 को वैंकुवर जाने वाला विमान AI185 उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया और सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विमान में सवार यात्रियों की जानकारी नहीं मिली थी।