आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 RPF कर्मी निलंबित
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक उप स्टेशन अधीक्षक को बुरी तरह पीटने और जमीन पर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 6 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना रविवार दोपहर 12 बजे तब घटी थी, जब यहां चेन खींचने के आरोप में RPF कर्मियों ने एक महिला यात्री को पकड़ा था। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने इसका विरोध किया, तो जवानों उनको पीटना शुरू कर दिया था।
घटना
क्या है पूरा मामला?
अमृतसर से विशाखापट्टनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची थी। ट्रेन में सवार लुधियाना की रंजीता राव पेठा खरीदने प्लेटफॉर्म पर उतरीं, तभी ट्रेन चलने लगी। सुरक्षा की दृष्टि से अधीक्षक चाहर ने वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन रुकवा दी और रंजीता को बैठा दिया। इसके बाद RPF कर्मी मौके पर पहुंच गए और चेन खींचने का मामला बताकर यात्री रंजीता राव और उनके पति आशीष कुमार को ट्रेन से उतार दिया।
विरोध
RPF कर्मियों का विरोध करने पर हुआ झगड़ा
आरोप है कि RPF कर्मियों ने महिला यात्री और उनके पति पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन रसीद नहीं दी। स्टेशन अधीक्षक चाहर ने पुलिसकर्मियों को बताया कि चेन नहीं खींची गई है, बल्कि उनकी सूचना पर ट्रेन को रोका गया था। इसी बात को लेकर RPF कर्मियों और चाहर में बहस हुई और मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें RPF जवान चाहर को जमीन पर घसीटते हुए और पीटते देखे गए हैं।
कार्रवाई
2 ASI और 4 जवान निलंबित
घटना को काफी विवाद हुआ। रेलवे कर्मचारी यूनियन ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने 2 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मेघराज मीणा, बालकिशन और 4 जवानों को निलंबित कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच हेतु 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो वायरल
यूपी: आगरा में RPF पुलिसवाले रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को घसीटते हुए ले गए !!
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 12, 2026
दरअसल, एक ट्रेन स्टेशन पर रुकी। महिला उतारकर सामान खरीदने लगी। इतने में ट्रेन चल दी। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने यह देखा तो वॉकी–टॉकी से बोलकर ट्रेन रुकवा दी।
तभी RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग…