जानलेवा धमकी से सहमे पूर्व हाई कोर्ट न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट की दखल की मांग
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR ) अपील ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता कर रहे कलकत्ता हाई कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश ने अपने घर पर जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पेशे से वकील उनके बेटे ने बताया कि मई 2026 में परिवार को 2 बार धमकी भरे खत मिले। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने की कलकत्ता हाई कोर्ट से दखल की मांग
ये धमकी भरे पत्र 30 मई और 2 मई को सीधे उनके कोलकाता स्थित आवास पर भेजे गए थे। इसके बाद उनके घर पर लगे CCTV कैमरों की तारें भी काट दी गईं। ये धमकियां विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मिली थीं। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, फिर भी उन्हें न तो कोई ठोस सुरक्षा मिली और न ही मामले की सही ढंग से जांच हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताया है और कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इसमें हस्तक्षेप करने को कहा है।