NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'आत्मनिर्भरता' चुना गया 2020 का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द
    अगली खबर
    'आत्मनिर्भरता' चुना गया 2020 का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द

    'आत्मनिर्भरता' चुना गया 2020 का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 02, 2021
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज' ने 'आत्मनिर्भरता' को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया गया है।

    यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है।

    'ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द' से यहां मतलब ऐसे शब्द से है, जो पिछले साल के लोकाचार, मनोदशा और स्थिति को दर्शाता है और जो सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता रखता हो।

    क्या आप जानते हैं?

    आत्मनिर्भरता का मतलब क्या?

    आत्मनिर्भरता दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है आत्म + निर्भर, यानि खुद पर निर्भर होना। देश के लिए आत्मनिर्भर होने का अर्थ है कि किसी भी जरूरी सामान और सेवाओं के लिए देश को किसी दूसरे देश पर निर्भर न होना पड़े।

    बयान

    बयान में 'आत्मनिर्भरता' शब्द के बारे में क्या कहा गया है?

    ऑक्सफोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि महामारी के शुरुआती महीनों में प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए जब राहत पैकेज का ऐलान किया था, तब उन्होंने देश को एक अर्थव्यवस्था के रूप में, एक समाज के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया था।

    उसके बाद से भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में 'आत्मनिर्भरता' शब्द का इस्तेमाल एक वाक्यांश और अवधारणा के रूप में काफी बढ़ गया।

    आत्मनिर्भरता

    अभी डिक्शनरी में शामिल होना निश्चित नहीं

    बयान में कहा गया है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक प्रमुख उदाहरण बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करना भी है। गणतंत्र दिवस समारोह में बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को रेखांकित करते हुए एक झांकी निकाली थी, जिसमें कोरोना वैक्सीन को विकसित करने की प्रक्रिया के बारे में दिखाया गया था।

    हालांकि, साल का शब्द बनने के बाद अभी तक यह निश्चित नहीं है कि यह शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में अपनी जगह बना पाएगा या नहीं।

    बयान

    "महामारी के दौरान दिखाए साहस को आवाज देता है यह शब्द"

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया' के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन वेंकटेश्वरन ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' को कई क्षेत्रों के लोगों के बीच पहचान मिली क्योंकि इसे कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था से निपटने के एक हथियार के तौर पर भी देखा गया।

    वहीं कृतिका अग्रवाल ने कहा कि 'आत्मनिर्भरता' को इसलिए चुना गया क्योंकि यह महामारी से जूझ रहे भारतीय लोगों के दैनिक जीवन की उपलब्धियों को दर्शाता है। यह शब्द महामारी के दौरान दिखाए गए साहस को आवाज देता है।

    जानकारी

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा चुने जा चुके हैं ये हिंदी शब्द

    2020 में 'आत्मनिर्भरता' से पहले 2017 में 'आधार', 2018 में 'नारी शक्ति' और 2019 में 'संविधान' को ऑक्सफोर्ड ने हिंदी भाषा का शब्द चुना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 14,256 नए मामले, 152 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    चीन के सेना हटाने से पहले सैन्य तैनाती में कमी नहीं करेगा भारत- राजनाथ सिंह चीन समाचार
    राजस्थान: पांच महीनों में 31 बार कोरोना संक्रमित पाई जा चुकी महिला, डॉक्टर हैरान राजस्थान
    देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस

    गुरुग्राम: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हरियाणा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोले- कोरोना के नए स्ट्रेन से मौत का खतरा अधिक भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में पहले हफ्ते 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगाई गई वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025