पुणे में 26 मई से 14 दिन की सख्ती: कर्फ्यू में बदलने वाले हैं ये नियम?
26 मई से पुणे में 14 दिन का सख्त कर्फ्यू लगाया गया है। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन, रैली या मार्च की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, हथियार या कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर चलना भी मना है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुणे नगर पालिका ने स्टाफ से कारपूलिंग की अपील की
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और बढ़ते खर्चों को देखते हुए, पुणे मनपा ने अपने कर्मचारियों से कारों का इस्तेमाल कम करने की अपील की है। उन्हें सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ईंधन बचाने के लिए, कारपूलिंग अपनाने, मेट्रो या बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकट के दौरान की गई बचत की अपील के बाद उठाया गया है। इसका मकसद शहर के खर्चों को बेहतर तरीके से संभालना है।