NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्थापित होगी 66 करोड़ रुपये की लगात से तैयार केम्पेगौड़ा की विशालकाय प्रतिमा
    अगली खबर
    बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्थापित होगी 66 करोड़ रुपये की लगात से तैयार केम्पेगौड़ा की विशालकाय प्रतिमा

    बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्थापित होगी 66 करोड़ रुपये की लगात से तैयार केम्पेगौड़ा की विशालकाय प्रतिमा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 27, 2020
    09:33 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपको जल्द ही गुजरात में सरदार पटेल और महाराष्ट्र में शिवाजी की विशालकाय प्रतिमा की तरह एक और प्रतिमा नजर आएगी।

    यह प्रतिमा किसी और की नहीं बल्कि बेंगलूरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की होगी।

    राज्य की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिमा का प्ररूप तैयार कर लिया गया है और इस पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    आकार

    108 फीट ऊंची होगी केम्पेगौड़ा की प्रतिमा

    राज्य के उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण ने बताया कि केम्पेगौड़ा की यह प्रतिमा करीब 108 फीट यानी 10 मजिलों के बराबर ऊंची होगी।

    हालांकि, यह गुजरात में सरदार पटेल की मूर्ति और महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति से बहुत छोटी है, लेकिन यह कर्नाटक के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र होगी।

    उन्होंने कहा कि शनिवार को इसकी प्रतिकृति का अनावरण किया जाएगा। यह कर्नाटक के लोगों बहुत पुरानी मांगों में से एक है।

    समय

    एक साल में बनकर तैयार होगी प्रतिमा

    उपमुख्यमंत्री नारायण ने बताया कि केम्पेगौड़ा की यह प्रतिमा करीब एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी। राज्य में केम्पेगौड़ा स्मारकों के जीर्णोद्धार और संरक्षण का प्रबंध करने वाला बोर्ड प्रतिमा की देखरेख करेगा।

    शनिवार को केम्पेगौड़ा जयंती पर एक साधारण समारोह में इसका शिलान्यास किया जाएगा और अगली जयंती पर यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में लगी नजर आएगी। परियोजना की लागत में एयरपोर्ट पर 23 एकड़ का पार्क भी शामिल है।

    निर्माण

    'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के ठेकेदार को दिया गया है प्रतिमा निर्माण का काम

    उपमुख्यमंत्री नारायण ने बताया कि केम्पेगौड़ा की प्रतिमा बनाने का काम गुजरात में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' बनाने वाले ठेकेदार राम वी सुतार को ही दिया गया है।

    बता दें कि वडोदरा में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की ऊंचाई 790 फीट (240 मीटर) है। इसके निर्माण पर 2,989 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

    इसका उद्घाटन 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है और 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से दोगुनी बड़ी है।

    महाराष्ट्र

    शिवाजी की प्रतिमा भारत में सबसे ऊंची होगी

    मुंबई में भी शिवाजी की एक विशालकाय प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रतिमा भारत की सबसे ऊंची प्रमिता होगी। इसे 'शिव स्मारक' नाम दिया गया है। यहां प्रसिद्ध योद्धा राजा शिवाजी की घोड़े पर सवार प्रतिमा लगाई जाएगी।

    यह प्रतिमा 695 फीट (212 मीटर) ऊंची होगी और यह अगले साल तक बनकर तैयार होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी भगवान राम की 450 करोड़ की लागत से एक भव्य मूर्ति बनाई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल
    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड

    कर्नाटक

    देश में सामने आए कोरोना वायरस के नौ नए मामले, 54 पहुंची संख्या ईरान
    कोरोना वायरस: अफवाहों के चलते गिरे चिकन के दाम, मुर्गों को जिंदा दफना रहे किसान चीन समाचार
    कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने किस कानून को लागू किया है? हरियाणा
    कोरोना वायरस: भारत में पहली मौत, कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी भी संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप

    महाराष्ट्र

    चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें? मुंबई
    महाराष्ट्र: तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा साइक्लोन निसर्ग, एक की मौत मुंबई
    उत्तर प्रदेश: वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिविटी रेट महज 3.2 प्रतिशत दिल्ली
    मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025