ब्रिटिश OCI नागरिक पर पुणे में धर्मांतरण का शिकंजा, महाराष्ट्र के कड़े कानून के तहत मामला दर्ज
पुणे में महाराष्ट्र के नए धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत एक ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह ब्रिटिश नागरिक ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) स्टेटस धारक है। पुलिस का कहना है कि उसने एक चर्च प्रोग्राम के दौरान लोगों को ईसाई धर्म में बदलने की कोशिश की, जिसकी आधिकारिक अनुमति नहीं थी। बिना अनुमति ऐसा करना वर्जित है और यह नियम OCI कार्डधारकों पर भी समान रूप से लागू होता है।
व्यक्ति पर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप
मैनचेस्टर का यह शख्स बातचीत के दौरान हिंदू धर्म के लोकप्रिय शब्द, जैसे 'कीर्तन' और 'मौली' का इस्तेमाल करता था। आरोप है कि उसने हिंदू मंदिरों और देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।
उसने कार्यक्रम में आए लोगों से यह भी कहा कि ईसा मसीह का नाम लेने से बीमारियां ठीक हो जाती हैं और बारिश भी होने लगती है। पुलिस का मानना है कि इन बातों का मकसद लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाना था। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी है।