NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / देहरादून: खाना बनाने से इनकार करने पर बुजुर्ग ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या
    देहरादून: खाना बनाने से इनकार करने पर बुजुर्ग ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या
    देश

    देहरादून: खाना बनाने से इनकार करने पर बुजुर्ग ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या

    लेखन गौसिया
    September 07, 2022 | 09:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    देहरादून: खाना बनाने से इनकार करने पर बुजुर्ग ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या
    देहरादून में बुजुर्ग पति ने किक्रेट बल्ले से की पत्नी की हत्या

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां खाना बनाने से इनकार करने पर गुस्साए बुजुर्ग पति ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह खुद पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

    पुलिस ने बताया कि आरोपी पति डालनवाला इलाका निवासी राम सिंह (73) है। उसका अपनी पत्नी उषा देवी (53) के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात 10:30 बजे पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया। इसको लेकर गुस्सा हुए रामसिंह ने क्रिकेट बैट से पत्नी उषा की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद पत्नी को अस्पताल ले लगा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सख्ती बरतने पर आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

    डालनवाला थाना प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में लिया और पूछताछ की, लेकिन वह झूठ बोलने लग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात करना कुबूल कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

    तीन साल पहले की थी दूसरी शादी

    पुलिस ने बताया कि आरोपी राम सिंह स्ट्रीट फूड विक्रेता है और वह खुद कैंसर से पीड़ित था। उसने तीन साल पहले उषा देवी से शादी की थी। आरोपी की पहली पत्नी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके दो बेटे थे जिनकी साल 2015 और 2016 में मृत्यु हो चुकी है। दोनों के बीच अक्सर संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था, जिसकी वजह से उषा खाना बनाने के लिए मना कर देती थी।

    खूंखार अपराधी की मां थी मृतका

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उषा देवी एक खूंखार अपराधी करण शिवपुरी की मां थी, जो शहर में कई डकैतियों और चोरी में शामिल रह चुका है। आरोपी पति को शादी के समय इस बात की जानकारी नहीं थी। इसके अलावा, आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले साल उसने 14 लाख रुपये का एक मकान बेचा था, जिसे उषा ने कुछ ही दिनों में खत्म कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तराखंड
    देहरादून
    हत्या
    क्राइम समाचार

    उत्तराखंड

    उत्तर प्रदेश: बरेली प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    उत्तराखंड के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन ट्रेवल टिप्स
    इस शख्स ने की 22 साल नौकरी, अब जैविक खेती कर पलायन को दे रहे चुनौती मुंबई
    पेपर लीक के कारण UKSSSC की परीक्षा रद्द, मुख्यमंत्री धामी बोले- आरोपियों पर लगेगा PMLA पुष्कर सिंह धामी

    देहरादून

    उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम सबसे आगे उत्तराखंड
    कुंभ की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, प्रतीकात्मक रखा जाए मेला कुंभ मेला
    महिलाओं को फटी जीन्स में देखकर हैरानी होती है- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी भयानक आग, सभी यात्री सुरक्षित दिल्ली

    हत्या

    दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 27 साल में चुराई 5,000 कार दिल्ली पुलिस
    आंध्र प्रदेश: रेप करने में विफल होने पर नाबालिग का गला काटा, तेजाब भी पिलाया रेप
    दिल्ली: रोहिणी में मां की हत्या करने के तीन दिन बाद आरोपी बेटे ने की खुदकुशी दिल्ली पुलिस
    मध्य प्रदेश: इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    क्राइम समाचार

    सोनाली फोगाट हत्याकांड: आरोपी सुधीर सांगवान का कुबूलनामा, कहा- संपत्ति हड़पने के लिए की हत्या हरियाणा
    हैदराबाद: ऑपरेशन से फिंगरप्रिंट बदलकर दिलाते थे कुवैत का वीजा, चार आरोपी गिरफ्तार राजस्थान
    अर्जेंटीना: बाल-बाल बची उप राष्ट्रपति, चेहरे के पास लाकर बंदूक नहीं चला पाया हमलावर ब्राजील
    राजस्थान: पुलिस थाने से चोरी हुए उपनिरीक्षक के गहने और नकदी, साथी पुलिसकर्मियों पर FIR राजस्थान
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023